Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हमने Vladimir Putin या Russia पर नहीं किया हमला : Volodymyr Zelensky

May 4, 2023

हमने Vladimir Putin या Russia पर नहीं किया हमला : Volodymyr Zelensky

कीवः रूस ने दावा किया कि उसने बुधवार तड़के क्रेमलिन पर यूक्रेन द्वारा किए गए ड्रोन के हमले को नाकाम कर दिया। साथ ही, उसने इसे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या का एक असफल प्रयास बताते हुए आतंकवादी कृत्य करार दिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने इसका खंडन करते हुए कहा, कि हमने पुतिन या रूस पर हमला नहीं किया। रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने सरकारी समाचार एजेंसी ‘आरआईए नोवोस्ती’ को बताया कि पुतिन उस समय क्रेमलिन में नहीं थे तथा मॉस्को के बाहर अपने नोवो-ओगारयोवो निवास पर थे।

कथित हमले का कोई स्वतंत्र सत्यापन नहीं किया गया है, वहीं रूस के अधिकारियों ने दावा किया कि रातभर यह घटना घटी, लेकिन इसका सत्यापन करने के लिए कोई सबूत पेश नहीं किया। इस पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्रेमलिन को इस घटना की सूचना देने में इतनी देर क्यों लग गई और इसके वीडियो बाद में क्यों सामने आए।

मॉस्को के एक स्थानीय समाचार टेलीग्राम चैनल पर रात में साझा किए गए एक वीडियो में दिखाया गया है कि क्रेमलिन के पास नदी के उस पार से गोलीबारी की गई तथा इमारतों के ऊपर से धुंआ उठता दिखाई दे रहा है। घटना की सत्यता का पता लगाना संभव नहीं है। वीडियो के साथ दिए गए विवरण के अनुसार, पास के अपार्टमेंट की एक इमारत के निवासियों ने देर रात 2.30 बजे के आसपास धमाकों की आवाज और धुएं को देखने की सूचना दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें