Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईरानी सांसद की धमकी, ‘अगर हमला हुआ तो काट देंगे समुद्र के नीचे मौजूद इंटरनैट केबल’

May 22, 2026

ईरानी सांसद की धमकी, ‘अगर हमला हुआ तो काट देंगे समुद्र के नीचे मौजूद इंटरनैट केबल’

तेहरान : ईरान और अमेरिका के बीच अस्थायी संघर्षविराम जारी है, लेकिन होर्मुज क्षेत्र में समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल्स को लेकर तनाव बढ़ गया है। ईरानी सांसद महमूद नबावियन ने चेतावनी दी कि अगर ईरान के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई तो देश समुद्र के नीचे की इंटरनैट केबल काट सकता है।

उन्होंने कहा कि इससे वैश्विक इंटरनैट सेवाएं, डिजीटल अर्थव्यवस्था और बैंकिंग प्रणाली प्रभावित हो सकती है। इससे पहले अप्रैल में ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) भी ऐसी चेतावनी दे चुकी है। होर्मुज और फारस की खाड़ी से गुजरने वाली फाइबर-ऑप्टिक केबल्स खाड़ी देशों की इंटरनैट और डिजीटल सेवाओं के लिए बेहद अहम मानी जाती हैं।

कतर, बहरीन और कुवैत जैसे देश इन पर काफी निर्भर हैं। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि समुद्र की गहराई में मौजूद इन केबल्स को नुकसान पहुंचाना आसान नहीं है और ऐसा कदम ईरान के लिए भी आर्थिक व रणनीतिक नुक्सान का कारण बन सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें