Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Christmas में मौसम ने डाली अड़चन, America में बर्फबारी के कारण 3 हजार से अधिक उड़ानें रद्द

December 23, 2022

Christmas में मौसम ने डाली अड़चन, America में बर्फबारी के कारण 3 हजार से अधिक उड़ानें रद्द

वाशिंगटनः अमेरिका में मौसम संबंधी परेशानियों के कारण क्रिसमस के दिन से महज 3 दिन पहले गुरुवार को 3 हजार उड़ाने रद्द कर दी गई या फिर विलंब से चल रही है। फ्लाइट अवेयर डाटकाम पोर्टल ने आज बताया कि अमेरिका में बाहर जाने वाली और घरेलू कुल 1,445 उड़ानों को रद्द किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा 1631 उड़ानों में विलंब हुआ है। पोर्टल ने बताया कि शिकागो में उड़ानों में सबसे अधिक बदलाव हुआ हैं। शिकागो ओ’हारे अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को करीब 460 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और 90 से अधिक उड़ानें स्थगित करना पड़ा। शिकागो मिडवे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 200 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं।

अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा ने अगले कुछ दिनों के लिए अमेरिका के अधिकतर क्षेत्र के लिए चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा, कि “शक्तिशाली शीतकालीन तूफान मध्य और पूर्वी अमेरिका में व्यापक विघटनकारी और प्रभावी हो सकता है।” बयान में कहा गया है कि देश के पूर्वी हिस्से में शुक्रवार तक रिकॉर्ड तोड़ ठंड और जानलेवा हवाएं चलेंगी। ओरेगॉन और वाशिंगटन प्रांतों के कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार है। मौसम सेवा ने वाशिंगटन से फ्लोरिडा तक 30 से अधिक राज्यों में ठंडी हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें