Site icon Dainik Savera Times

भारोत्तोलन एशियाई चैंपियनशिप: चीन की टीम ने 31 स्वर्ण पदक जीते

2025 एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप 15 मई को चीन के चच्यांग के च्यांगशान में समाप्त हुई। प्रतियोगिता के अंतिम दिन चीनी खिलाड़ी ली यान द्वारा तीन स्वर्ण पदक जीतने के साथ, चीनी टीम ने 31 स्वर्ण, 15 रजत और 11 कांस्य पदकों के साथ यात्रा समाप्त की।

महिलाओं की 87 किग्रा और उससे अधिक की प्रतियोगिता में विश्व चैंपियनशिप चैंपियन ली यान ने अपने शानदार प्रदर्शन के साथ स्नैच चरण में 140 किग्रा, क्लीन एंड जर्क चरण में 170 किग्रा और कुल स्कोर 310 किग्रा के साथ तीनों स्वर्ण पदक जीते।

2025 एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप समाप्त हो गई है जिसमें चीनी टीम ने कुल 31 स्वर्ण, 15 रजत और 11 कांस्य पदक जीते।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: भारत और चीन में एयर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा, इंडिगो ने कोलकाता-शंघाई के बीच नॉन-स्टॉप उड़ान की शुरू

Exit mobile version