Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रम के बारे में क्या कहते हैं चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग

April 29, 2024

श्रम के बारे में क्या कहते हैं चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस यानी मई दिवस आने वाला है। इसे दुनिया के 80 से अधिक देशों में राष्ट्र स्तरीय दिवस होता है, जो हर साल 1 मई को मनाया जाता है। यह दुनिया भर के सभी श्रमिकों के लिये एक महत्वपूर्ण दिवस होता है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग श्रम करना पसंद करते हैं, और श्रमिकों पर ध्यान देते हैं। मेहनतकश लोगों के प्रति उन्हें सदैव गहरा स्नेह रहा है।

चाहे समय में कोई भी बदलाव क्यों न आए, वह मजदूर वर्ग और व्यापक श्रमिकों की मुख्य शक्ति भूमिका को बहुत महत्व देते हैं। इस रिपोर्ट के जरिए हम जानेंगे कि राष्ट्रपति शी श्रम के बारे में क्या कहते हैं। वर्ष 2015 में शी चिनफिंग ने श्रम के माध्यम से चीनी सपने का समर्थन देने पर एक महत्वपूर्ण भाषण दिया। अपने भाषण में उन्होंने बल देकर कहा कि व्यापक रूप से खुशहाल समाज का निर्माण,

और फिर एक समृद्ध, लोकतांत्रिक, सभ्य और सामंजस्यपूर्ण आधुनिक समाजवादी देश का निर्माण, मूल रूप से श्रम और श्रमिकों पर निर्भर करता है। श्रम सृजन के कारण ही हमें इतिहास का गौरव प्राप्त है, और इसी वजह से हमें आज की उपलब्धियां भी हासिल हुई हैं। वर्ष 2016 में शी चिनफिंग ने बुद्धिजीवियों, मॉडल कार्यकर्ताओं और युवा प्रतिनिधियों की एक बैठक के दौरान अपने भाषण में कहा कि लोगों की आजीविका मेहनत पर निर्भर करती है, और यदि वे मेहनत करते हैं, तो उन्हें भोजन या कपड़ों की कमी नहीं होगी।

इसका मतलब यह है कि निरंतर कड़ी मेहनत से ही हम बेहतर भविष्य पा सकते हैं।
वर्ष 2018 में शी चिनफिंग ने चीनी श्रम संबंध विश्वविद्यालय के छात्रों को भेजे गये जवाबी पत्र में यह लिखा कि श्रम सबसे गौरवशाली है, श्रम सबसे पवित्र है, श्रम सबसे महान है, और श्रम सबसे सुंदर है। पूरे समाज को आदर्श कार्यकर्ताओं का सम्मान करना चाहिए और आदर्श कार्यकर्ताओं की भावना को आगे बढ़ाना चाहिए। वर्ष 2019 में शी चिनफिंग ने विश्व कौशल प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम हासिल करने वाले चीनी एथलीटों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए कि हमें पूरे समाज में उत्कृष्टता की शिल्पकार भावना को बढ़ावा देना चाहिए।

साथ ही युवाओं को कौशल के माध्यम से प्रतिभाशाली बनने और देश की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिये। वर्ष 2020 में शी चिनफिंग ने आदर्श कार्यकर्ताओं और एडवांस्ड वर्कर्स के लिए राष्ट्रीय प्रशस्ति सम्मेलन में भाषण देते हुए कहा कि श्रम ही सभी सुखों का स्रोत है। वर्ष 2021 में शी चिनफिंग ने मई दिवस के अवसर पर चीन के व्यापक श्रमिकों से कहा कि श्रम खुशी पैदा करता है, और कड़ी मेहनत से महान कार्य हासिल होते हैं।

वर्ष 2022 में आयोजित सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस में शी चिनफिंग ने रिपोर्ट देते समय कहा कि हमें पूरे समाज में श्रम, मेहनत, समर्पण, रचनात्मकता, और मितव्ययिता की भावना को आगे बढ़ाना चाहिए और युग के नए रुझान और नए स्वरूप को विकसित करना चाहिए। वर्ष 2023 के मई दिवस पर शी चिनफिंग ने व्यापक श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सीपीसी की सभी स्तरीय समितियों और सरकारों को कामकाजी लोगों के श्रम उत्साह और नवाचार शक्ति को पूरी तरह से प्रोत्साहित करना चाहिये।

साथ ही व्यापक श्रमिकों के वैध अधिकारों व हितों को सुनिश्चित करना चाहिये, और कामकाजी लोगों की समस्याओं को सुलझाने में मदद देने की पूरी कोशिश करनी चाहिये। ताकि संपूर्ण समाज में श्रम की वकालत करने और श्रमिकों का सम्मान करने का एक अच्छा माहौल बनाया जा सके। इस वर्ष राष्ट्रपति शी के श्रम पर क्या नये विचार हैं? आइए इंतजार करें और देखें।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें