Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्या होता है जब ‘वसंत विषुव’ ‘निद्रा दिवस’ से मिलता है?

March 19, 2023

क्या होता है जब ‘वसंत विषुव’ ‘निद्रा दिवस’ से मिलता है?

इस साल 21 मार्च को चीनी चंद्र कैलेंडर के अनुसार चौबीस सौरावधियों का “वसंत विषुव” होगा। वसंत विषुव चीन के चौबीस सौरावधियों में से चौथा होता है। खगोल विज्ञान में “वसंत विषुव” का बहुत महत्व है। इस दिन, सूर्य भूमध्य रेखा पर सीधे चमकता है, दिन और रात उत्तरी और दक्षिणी गोलार्ध के बीच समान रूप से विभाजित होते हैं। दिन और रात की लंबाई बराबर यानी 12 घंटे होती है। वहीं, जलवायु के संदर्भ में, “वसंत विषुव” के बाद, चीन ने छिंगहाई-तिब्बत पठार, पूर्वोत्तर चीन, पश्चिमोत्तर चीन को छोड़कर एक उज्ज्वल वसंत में प्रवेश किया है। इस मौसम के दौरान, चीनी लोगों में पतंग उड़ाने, वसंत की सब्जियाँ खाने और रंगीन अंडे चित्रित करने जैसी प्रथाएँ होती हैं। 

21 मार्च को “विश्व निद्रा दिवस” ​​भी होता है, इस दिवस की स्थापना का लक्ष्य लोगों की नींद के महत्व और गुणवत्ता के प्रति जागरूकता पैदा करना है। इस दिवस की स्थापना साल 2001 में हुई। साल 2003 में, चीनी निद्रा अनुसंधान संस्था ने आधिकारिक तौर पर चीन में “विश्व निद्रा दिवस” की शुरुआत की। आम तौर पर लोग वसंत ऋतु और गर्मियों में थके होते हैं। मानव शरीर हमेशा मौसमी प्रतिक्रियाओं से बचने में असमर्थ होता है। वसंत ऋतु में, जैसे-जैसे तापमान धीरे-धीरे गर्म होता है, वैसे-वैसे हमारे शरीर में विभिन्न कार्य भी सक्रिय होने लगते हैं। रक्त परिसंचरण, स्राव कार्य और उपापचय तंत्र सभी त्वरित होते हैं, जिसके परिणामस्वरूप ठंड के मौसम की तुलना में मस्तिष्क को कम रक्त की आपूर्ति होती है। मस्तिष्क को ऑक्सीजन की आपूर्ति भी कम हो जाती है। साथ ही, बाहर गर्म और शुष्क वातावरण की उत्तेजना से मानव शरीर अधिक थका हुआ दिखाई देता है। इस तरह, “वसंत नींद” की स्थिति पैदा होती है। 

नींद की गुणवत्ता लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी होती है। वसंत में, उच्च गुणवत्ता वाली नींद कैसे लें? ताकि ऊर्जा से भरे हुए जीवन का आनंद ले सके और अधिक मेहनत से काम कर सके। सबसे पहले हमें अच्छी नींद का पैटर्न सुनिश्चित करना है। जल्दी सो जाओ और जल्दी उठो, कोशिश करें कि देर तक न जागें। क्‍योंकि देर रात तक जगह रहने से शरीर का मेटाबॉलिक मैकेनिज्म प्रभावित होगा और शरीर पर ज्‍यादा बोझ पड़ेगा। 

दूसरा, हमें पर्याप्त पेयजल सुनिश्चित करना है। वसंत ऋतु में, लोगों के शरीर का उपापचय अपेक्षाकृत मजबूत होता है, शरीर में पानी की बहुत खपत होता है, और शारीरिक फिटनेस में भी काफी गिरावट आता है। इस तरह, पर्याप्त शारीरिक फिटनेस सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पानी का सेवन आवश्यक है।  और तीसरा, हमें शारीरिक व्यायाम को मजबूत करना है। कुछ व्यायाम ठीक से करना, जैसे दौड़ना, चलना, योग, ताई ची आदि, रक्त परिसंचरण को तेज कर सकते हैं, मस्तिष्क की आपूर्ति में सुधार कर सकते हैं, हृदय और फेफड़ों के विभिन्न कार्यात्मक तंत्रों को बढ़ावा दे सकते हैं और शारीरिक फिटनेस में सुधार कर सकते हैं। 

इनके अलावा, वसंत ऋतु में उनींदापन से छुटकारा पाने के लिए हम अपनी कुछ आदतों को बदलकर कुछ उचित आत्म-समायोजन कर सकते हैं और मौसम के परिवर्तन के अनुकूल हो सकते हैं। पर्याप्त नींद, उचित शारीरिक व्यायाम और हल्का आहार सुनिश्चित करके आप अपने शरीर की जीवन शक्ति में सुधार कर सकते हैं, अपने आप को भरपूर ऊर्जा दे सकते हैं, और वसंत की नींद की परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें