Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान में कब होंगे लोकसभा चुनाव…इलेक्शन कमीशन ने सुप्रीम कोर्ट में बताई तारीख

November 2, 2023

पाकिस्तान में कब होंगे लोकसभा चुनाव…इलेक्शन कमीशन ने सुप्रीम कोर्ट में बताई तारीख

इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान (Pakistan) के निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) को बताया कि देश में आम चुनाव 11 फरवरी को होंगे। निर्वाचन आयोग की इस सूचना के बाद से देश में चुनाव को लेकर लंबे समय से जारी अनिश्चितता की स्थिति समाप्त हो गई।

 

पाकिस्तान निर्वाचन आयोग के अधिवक्ता सजील स्वाति ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र निर्धारण की प्रक्रिया 29 जनवरी तक पूरी हो जाएगी, इससे चुनाव का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। उन्होंने यह बात तब कही जब सुप्रीम कोर्ट ने उन याचिकाओं पर सुनवाई प्रारंभ की जिनमें नेशनल असेंबली और प्रांतीय विधानमंडलों के भंग होने के 90 दिन के भीतर चुनाव कराए जाने का अनुरोध किया गया था।

 

समाचार पत्र ‘डॉन’ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पाकिस्तान के चीफ जस्टिस (CJP) काजी फैज ईसा, जस्टिसअमीन-उद-दीन खान और जस्टिस अतहर मिनल्लाह की तीन-न्यायाधीशों की पीठ ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA), पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ तथा अन्य की ओर से दायर याचिकाओं पर सुनवाई की। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने 9 अगस्त को नेशनल असेंबली भंग कर दी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें