जिनेवा स्थित चीन के स्थायी मिशन ने 17 दिसंबर को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में पैलेस डेस नेशन्स में “नए युग में चीन का शस्त्र नियंत्रण, निरस्त्रीकरण और अप्रसार” शीर्षक वाले श्वेत पत्र पर एक ब्रीफ़िंग आयोजित की। इस अवसर पर निरस्त्रीकरण मामलों के लिए चीन के राजदूत शन च्येन ने भाग लिया और श्वेत पत्र की प्रमुख विषयवस्तु और उसके महत्व का विस्तारपूर्वक परिचय दिया। ब्रीफ़िंग में जिनेवा स्थित विभिन्न देशों के स्थायी प्रतिनिधियों, निरस्त्रीकरण मामलों के राजदूतों तथा थिंक टैंक के विद्वानों सहित 100 से अधिक विशिष्ट व्यक्तियों ने भाग लिया।
राजदूत शन च्येन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक समय में चीन द्वारा यह श्वेत पत्र जारी करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दस्तावेज़ में नए युग में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और शस्त्र नियंत्रण की स्थिति पर चीन के दृष्टिकोण और प्रस्तावों का व्यवस्थित विश्लेषण किया गया है। इसमें पहली बार निष्पक्षता, सहयोग, संतुलन और प्रभावशीलता पर आधारित नए युग के शस्त्र नियंत्रण की अवधारणा प्रस्तुत की गई है। श्वेत पत्र में अंतरराष्ट्रीय शस्त्र नियंत्रण प्रक्रिया में चीन के सक्रिय प्रयास, व्यावहारिक पहलों और उल्लेखनीय उपलब्धियों को विस्तार से रेखांकित किया गया है, जो यह दर्शाता है कि चीन न केवल वैश्विक सुरक्षा प्रशासन में एक सक्रिय भागीदार है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय शांति और स्थिरता की रक्षा में शक्ति भी है।
ब्रीफ़िंग में उपस्थित प्रतिभागियों ने इस श्वेत पत्र की सराहना करते हुए कहा कि यह चीन की सुरक्षा अवधारणा और नीतिगत रुख को बेहतर समझने में सहायक है। उन्होंने बहुपक्षीय शस्त्र नियंत्रण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में चीन से और भी बड़ी भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

