Site icon Dainik Savera Times

चीन में बौद्धिक संपदा बीमा के विकास पर श्वेत पत्र जारी

चीनी राजकीय बौद्धिक संपदा अधिकार ब्यूरो के बौद्धिक संपदा विकास अनुसंधान केंद्र ने 8 फरवरी को चीन में बौद्धिक संपदा बीमा के विकास पर श्वेत पत्र (2022) जारी किया। श्वेत पत्र में कहा गया है कि चीन में नवाचार क्षमता उन्नत हो रही है, पूंजी बाजार समृद्ध हो रहा है और बौद्धिक संपदा व्यवस्था में सुधार हो रहा है। इसके चलते बौद्धिक संपदा से जुड़ी वित्तीय सेवा सामने आई और इसका लगातार विकास हो रहा है। बौद्धिक संपदा बीमा इसका महत्वपूर्ण भाग होने के नाते कंपनियों की बौद्धिक संपदा जोखिम कम करने में भूमिका निभाती है।

श्वेत पत्र में कहा गया है कि चीन में बौद्धिक संपदा बीमा में लगभग सभी प्रकारों के बौद्धिक संपदा अधिकार शामिल हैं, जैसा कि पेटेंट, ट्रेडमार्क, कॉपीराइट, भौगोलिक संकेत, एकीकृत सर्किट के लेआउट डिजाइन, पौधों की नई किस्में और व्यापारिक रहस्य आदि। वर्ष 2022 के अंत तक पूरे चीन में 22 प्रांतों और 99 शहरों में संबंधित बीमा व्यवसाय शुरू हुआ। इससे 28 हजार से अधिक कंपनियों को 1 खरब 10 अरब युआन की गारंटी दी गई। श्वेत पत्र में कहा गया है कि बौद्धिक संपदा बीमा वित्तपोषण रास्ते का विस्तार करने और जोखिम सुरक्षा प्रदान करने में भूमिका निभाता है, जो कंपनियों की नचावार क्षमता उन्नत करने के लिए लाभदायक है। विकास के नए चरण में बौद्धिक संपदा बीमा का विकास निरंतर बढ़ाना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version