Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्यों बदली एलन मस्क की बेटी ने अपनी पहचान, Vivian Wilson का भावुक बयान Viral

September 3, 2025

क्यों बदली एलन मस्क की बेटी ने अपनी पहचान, Vivian Wilson का भावुक बयान Viral

वाशिंगटन: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क की बेटी विवियन जेना विल्सन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बता दें कि विवियन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि वो आज के समय में आर्थिक रूप से पूरी तरह स्वतंत्र तो हैं, लेकिन बेहद सीमित संसाधनों में जीवन जी रही हैं और यही उनकी मर्जी है।

“कंगाल हूं, लेकिन संतुष्ट हूं”

विवियन ने बताया कि वह इस वक्त लॉस एंजेल्स में तीन दोस्तों के साथ एक साझा अपार्टमेंट में रहती हैं, क्योंकि वहां किराया सस्ता है और उनका जीवन साधारण लेकिन आत्मनिर्भर है। उन्होंने साफ तौर पर कहा, “मैं कंगाल हूं, लेकिन खुद के पैरों पर खड़ी हूं। मुझे किसी की दौलत की जरूरत नहीं है।”

मस्क से पूरी तरह नाता तोड़ा

गौरतलब है कि विवियन एक ट्रांसजेंडर महिला हैं और उन्होंने एलन मस्क से सार्वजनिक रूप से रिश्ता तोड़ दिया है। उन्होंने अपने नाम से ‘मस्क’ हटाकर अपनी मां की उपाधि ‘विल्सन’ को अपना लिया है। पिता के साथ रिश्ते में दरार आने की वजह से ही उन्होंने यह रास्ता चुना, जिसमें वो अपने जीवन की दिशा खुद तय करना चाहती हैं।

“मेरी इच्छा अमीर बनने की नहीं”

विवियन कहती हैं कि उनकी मां आर्थिक रूप से सक्षम हैं, और पिता दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, लेकिन उनका खुद से यह वादा है कि वह ‘अति अमीर’ बनने की चाह नहीं रखेंगी। उन्होंने कहा, “मैं कॉलेज में वापस जाना चाहती हूं, विदेशी भाषाएं पढ़ना चाहती हूं। यही मेरा सपना है।”

खुद करती हैं रोजमर्रा के खर्चों का इंतज़ाम

विवियन ने कहा कि वह अपने खर्च खुद उठाती हैं चाहे वो खाने का हो, पढ़ाई का हो या जीवन यापन का। उन्होंने बताया, “मैं अकेले खाना खरीद सकती हूं। मेरे पास इतनी क्षमता है कि मैं अपनी जरूरतें खुद पूरी कर सकूं। और मेरे जैसे कई लोग हैं जो इससे भी ज्यादा संघर्ष कर रहे हैं।”

पिता और बेटी के रिश्ते में दूरी

विवियन और एलन मस्क के रिश्ते में दूरियां तब और बढ़ गईं जब मस्क ने सार्वजनिक रूप से ट्रांसजेंडर कम्युनिटी और ‘वोक माइंडसेट’ को लेकर विवादास्पद बयान दिए। विवियन ने कथित तौर पर अपने पिता को ‘दयनीय पुरुष-बच्चा’ तक कह दिया था। मस्क ने भी कहा था कि उनकी बेटी “वोक माइंड वायरस” का शिकार हो गई है।

ये भी पढ़ें: Anti Corruption Bureau की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया सब-इंस्पेक्टर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें