Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

विश्व कप जीतने के बाद भी भारतीय टीम से क्यों नाराज़ है ऑस्ट्रेलियाई मीडिया और ऑस्ट्रेलियाई टीम

November 20, 2023

विश्व कप जीतने के बाद भी भारतीय टीम से क्यों नाराज़ है ऑस्ट्रेलियाई मीडिया और ऑस्ट्रेलियाई टीम

India vs Australia World Cup 2023 Final: विश्व कप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर छठी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने हासिल किया है। ऑस्ट्रेलिया ने ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड की 137 रन की शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया के 241 रन के लक्ष्य को 6 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया।

इस विश्व कप में अभी तक अजेय रहे भारत पर जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की जमकर तारीफ हो रही है. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने भारतीय खिलाड़ियों और दर्शकों के रवैये को लेकर टिप्पणी की ह।ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने लिखा है कि पैट कमिंस और उनकी टीम को इस बड़ी जीत का अहसास नहीं हुआ होगा. क्योंकि एक लाख 30 हजार से ज्यादा क्षमता वाले स्टेडियम में जब कमिंस को ट्रॉफी सौंपी गई. उस वक्त पूरा स्टेडियम खाली था।

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने क्या कहा? वेबसाइट ने लिखा है, “क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में भारतीयों ने खेल भावना नहीं दिखाई, जिसको लेकर उनकी आलोचना हो रही है. ऑस्ट्रेलिया को जब विश्व कप ट्रॉफी दी जा रही थी उस वक्त भारतीय खिलाड़ियों के व्यवहार को झुठलाया नहीं जा सकता है. भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह चोट बहुत ज्यादा थी. क्योंकि मेजबान भारतीय टीम अब तक कोई मैच नहीं हारी थी. लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट की जीत के साथ 1.4 अरब भारतीयों के दिल तोड़ दिए थे।

आगे लिखा है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम जिस वक्त विश्व कप ट्रॉफी के साथ जश्न मना रही थी. उस समय भारतीय खिलाड़ियों ने खेल भावना न दिखाते हुए उस ट्रॉफी समारोह को नजरअंदाज किया। “टूर्नामेंट की शुरुआती दो हार के बावजूद आईसीसी क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा करना किसी भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए असाधारण उपलब्धियों में से एक है. हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस और उनकी टीम को इस उपलब्धि का अहसास नहीं हुआ होगा. क्योंकि एक लाख 30 हजार से ज्यादा क्षमता वाले स्टेडियम में जब ट्रॉफी सौंपी गई, उस वक्त पूरा स्टेडियम खाली था. सबसे खास बात यह है कि जिस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम को ट्रॉफी सौंपी गई, उस वक्त भारतीय टीम भी नजर नहीं आ रही थी.”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें