क्यों है किम जॉन्ग उन की बहन दुनिया की सबसे खतरनाक महिला?

अपने देखा होगा की उत्तर कोरिया के बारें में बेहद कम जानकारी सामने आती है। उत्तर कोरिया को पुरुष सत्ता वाला देश के तौर पर जाना जाता है। यहां पर किसी महिला का राजनीति में टिकना मामूली बात नहीं है, मगर तानाशाह किम जोंग की बहन राजनीति में भी आई और अपनी मजबूत पकड़ बनाई.

अपने देखा होगा की उत्तर कोरिया के बारें में बेहद कम जानकारी सामने आती है। उत्तर कोरिया को पुरुष सत्ता वाला देश के तौर पर जाना जाता है। यहां पर किसी महिला का राजनीति में टिकना मामूली बात नहीं है, मगर तानाशाह किम जोंग की बहन राजनीति में भी आई और अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। बीच में ऐसा भी कहा जाने लगा कि किम जोंग अपनी बहन से डर गए हैं, क्योंकि वह तानाशाह से अधिक आक्रामक और ख़तरनाक हैं। किम की बहन योग जोंग की क्रूरता की कई बातें भी सुनने को मिलती रही हैं।

उत्तर कोरिया में रहे और अमेरिका में रह रहे लेखक सुंग यूं ली ने एक किताब लिखी है। उन्होंने उस किताब में बताया है कि यो जोंग फिलहाल दुनिया की सबसे खतरनाक महिला बन गई हैं। सुंग यूं ली की किताब का नाम ”द सिस्टर-नार्थ कोरियाज किम यो जोंग, द मोस्ट डेंजरस वूमन” है। इस किताब में बताया गया है कि किस तरह किम की बहन ने एक मामूली कार्यकर्ता की तरह पार्टी का काम शुरू किया और कैसे इतनी ताकतवर बन गईं। यो जोंग को अपने भाई किम का उत्तराधिकारी माने जाने लगा।

कोरोना महामारी के दौरान काफी लंबे समय तक किम जोंग गायब रहे। ऐसी भी अफवाहें गर्म थीं कि उनकी मौत हो गई है। अन्तराष्ट्रीय मीडिया तक मान रहा था कि किम नहीं होते हैं, तो देश की बागडोर उनकी बहन के हाथों में होगी।

- विज्ञापन -

Latest News