Site icon Dainik Savera Times

अमेरिकी संघीय अदालत ने विकीलीक्स संस्थापक Julian Assange को किया रिहा

वाशिंगटन : उत्तरी मारियाना द्वीप समूह की राजधानी साइपन स्थित एक अमेरिकी संघीय अदालत ने बुधवार को विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को तत्काल रिहा करने का आदेश दिया। उन्होंने जासूसी अधिनियम के उल्लंघन के एक मामले में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। न्यायाधीश रमोना मंगलोना ने कहा कि वह एक ‘स्वतंत्र व्यक्ति’ के रूप में अदालत से बाहर निकलेंगे।

न्यायाधीश ने कहा कि पहले ही ब्रिटेन की एक जेल में उनके द्वारा बिताए गए 62 महीने को उनकी सजा के रूप में स्वीकार करना उचित है। न्यायाधीश मंगलोना ने कहा, ‘आप इस न्यायालय से एक स्वतंत्र व्यक्ति के रूप में बाहर निकल सकेंगे। इससे पहले, असांजे ने अमेरिकी न्याय विभाग के साथ एक समझौते के तहत अदालत में दोष स्वीकार कर लिया, ताकि आगे की सजा से बचा जा सके और वर्षों से चली आ रही कानूनी लड़ाई समाप्त हो सके।

विकीलीक्स के संस्थापक ब्रिटेन की जेल से रिहा होने के बाद बुधवार सुबह प्रशांत महासागर में स्थित अमेरिकी क्षेत्र के उत्तरी मारियाना द्वीप पर पहुंचे, जहां उन्होंने पांच साल से अधिक समय बिताया था। अमेरिका में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत और पूर्व प्रधानमंत्री केविन रुड, और ब्रिटेन में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त स्टीफन स्मिथ भी न्यायालय में उपस्थित थे।असांजे अब ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा के लिए उड़ान भरेंगे।

Exit mobile version