Site icon Dainik Savera Times

अगर युद्ध खत्म नहीं हुआ तो ईरान के परमाणु ठिकाने को उड़ा देंगे : ट्रंप

न्यूयॉर्क : अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर फारस की खाड़ी सहयोग परिषद (पीजीसीसी) के नेताओं के साथ बैठक में ईरान को चेतावनी दी कि अमरीका को ‘कोलांग माउंटेन’ (पिकैक्स माउंटेन) को उड़ाने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

ईरान के अनुसार, इस स्थल का इस्तेमाल उन्नत यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज के उत्पादन और संयोजन के लिए किया जाता है। ट्रंप ने कहा कि अमरीका ईरान के साथ समझौता कर सकता है और मुद्दे का समाधान ‘बहुत जल्द’ हो सकता है। उन्होंने जेरेड कुशनर, स्टीव विटकॉफ और ईरानी मध्यस्थों के बीच हुई बैठक को ‘बहुत रचनात्मक’ बताया।

उन्होंने कहा, ‘’या तो हम ईरान के साथ समझौता करेंगे या युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा।’’ इस बीच, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के प्रवक्ता ने कहा कि अमरीका ने ‘कोलांग माउंटेन’ या ईरान के किसी अन्य हिस्से पर हमला किया तो ईरान जोरदार जवाब देगा। उन्होंने कहा कि जवाबी कार्रवाई का स्वरूप ‘सैन्य रहस्य’ है।

Exit mobile version