Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रपति पद के चुनाव में Joe Biden को वोट नहीं दूंगा : Elon Musk

November 30, 2023

राष्ट्रपति पद के चुनाव में Joe Biden को वोट नहीं दूंगा : Elon Musk

वाशिंगटनः प्रसिद्ध उद्योगपति एलन मस्क ने कहा है कि वह चुनाव में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को वोट नहीं देंगे। एलन मस्क ने बुधवार को एक साक्षात्कार में कहा, कि ‘मुझे लगता है कि मैं जाे बाइडेन को वोट नहीं दूंगा।’’ उन्होंने कहा कि जाे बाइडेन द्वारा टेस्ला को व्हाइट हाउस में एक इलेक्ट्रिक वाहन शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित नहीं करने से उनका अपमान हुआ, जबकि कंपनी अन्य उपस्थित लोगों की तुलना में अधिक इलेक्ट्रिक वाहन बनाती है।

एलन मस्क ने कहा कि उन्होंने अभी तक 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए किसी का समर्थन देने का फैसला नहीं लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें