Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

जल्द ही अपनी चुनाव योजनाओं का करेंगे खुलासा : Joe Biden

April 25, 2023

जल्द ही अपनी चुनाव योजनाओं का करेंगे खुलासा : Joe Biden

वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि वह जनता को अपनी दोबारा चुनाव की योजना के बारे में जल्द ही बताएंगे। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान बाइडेन ने संवाददाताओं से कहा कि मैं जल्द ही अपनी चुनाव लड़ने की योजना के बारे में बता दूंगा। अमेरिकी मीडिया और राजनीतिक विशेषज्ञ अनुमान लगा रहे हैं कि डेमोक्रेट आधिकारिक तौर पर इस सप्ताह अपना चुनाव अभियान शुरू कर देंगे। जाे बाइडेन और उनकी टीम एक वीडियो के रूप में घोषणा करने की तैयारी कर रही है।

खबराें के अनुसार, व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी और लंबे समय से डेमोक्रेटिक पार्टी की कार्यकर्ता जूली शावेज रोड्रिग्ज, बाइडेन के फिर से चुनाव अभियान का प्रबंधन करेंगी। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, जो 2020 के चुनाव में जाे बाइडेन से हार गए थे, ने पिछले साल नवंबर में 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार के रूप में अपने नामांकन की घोषणा की है। अमेरिका के अगले राष्ट्रपति का चुनाव 5 नवंबर, 2024 को होगा।

एक नए राष्ट्रीय सर्वेक्षण के अनुसार, सभी अमेरिकियों में से 70 प्रतिशत, इनमें 51 प्रतिशत डेमोक्रेट शामिल हैं, सोचते हैं कि बाडेन को दूसरे कार्यकाल के लिए दावा नहीं करना चाहिए। इनमें से अधिकांश 80 वर्षीय बाइडेन की आयु के कारण उन्हें राष्ट्रपति पद की प्रतिस्पर्धा में भाग न लेने की सलाह देते हैं। ट्रम्प के लिए, एक तिहाई रिपब्लिकन सहित 60 प्रतिशत अमेरिकियों का मानना है कि उन्हें भी चुनाव में ताल नहीं ठोकना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें