Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिनच्यांग के फुहाई काउंटी में शीतकालीन मछ्ली पकड़ना समारोह से स्थानीय पर्यटन में मिला बढ़ावा

January 8, 2023

शिनच्यांग के फुहाई काउंटी में शीतकालीन मछ्ली पकड़ना समारोह से स्थानीय पर्यटन में मिला बढ़ावा

ऐसा माना जाता है कि मछली पकड़ना भी एक कला है। दुनिया के कई इलाकों में मछली पकड़ना ही लोगों की जीवन शैली है और मछली पकड़ने के लिये अलग-अलग तरीकों का भी उपयोग करते हुए नज़र आते हैं। शीतकालीन मछ्ली पकड़ना इनमें से एक है।   

शीतकालीन मछ्ली पकड़ना यानी की शीतकालीन ऋतु में जमी नदियों और झीलों में मछली पकड़ना, जो चीन के उत्तरी इलाके, कनाडा, मंगोलिया और रूस जैसे ठंडे क्षेत्रों में एक पारंपरिक गतिविधि के रूप में माना जाता है। शीतकालीन मछ्ली पकड़ना आम तौर पर इस तरह से किया जाता है, सबसे पहले बर्फ़ के बीच एक छोटा-सा गड्ढा खोदा जाता है, इसके बाद मछली पकड़ने के जाल को इस गड्ढे से पानी में डाला जाता है। फिर कुछ समय बाद जाल को बाहर निकाला जाता है और मछली भी बाहर निकलती है। खास बात यह है कि अन्य मौसमों में मछली पकड़ने से अलग, सर्दियों में मछली पकड़ना आम तौर पर जमी हुई नदियों या झीलों में माइनस 10 से 20 डिग्री के तापमान में किया जाता है, जो अधिक चुनौतीपूर्ण होता है और मछली पकड़ने की अधिक उन्नत तकनीकों की आवश्यकता होती है।

उलुंगुर झील उत्तर-पश्चिम चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश के फुहाई काउंटी में स्थित है, जो चीन की दस सबसे बड़ी मीठे पानी की झीलों में से एक है। प्रचुर मात्रा में मत्स्य संसाधनों के साथ यहां के मछुआरे हर साल सर्दी के मौसम में जमी हुई उलुंगुर झील पर मछली पकड़ने की परंपरा है, जिसका एक बहुत ही पुराना इतिहास है। और यहां की शीतकालीन मछ्ली पकड़ने की गतिविधि पूरे देश में बहुत ही मशहूर है। वर्ष 2005 से लगभग हर साल सर्दियों में यहां शीतकालीन मछ्ली पकड़ना का समारोह किया जाता है। इसके बाद इस समारोह में भाग लेने वाले लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। बता दें कि इस साल समारोह 7 जनवरी से शुरू हो गई है।  

वास्तव में यह शीतकालीन मछ्ली पकड़ना समारोह न केवल मछली पकड़ना है, बल्कि आइस एंड स्नो मनोरंजन, फूड फेस्टीवल, घुड़दौड़, फोटोग्राफी और लघु वीडियो प्रतियोगिता, कैम्प फ़ायर समारोह, स्वर्ण और रत्न सांस्कृतिक महोत्सव जैसे कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है जिससे बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित किया जा रहा है। आकड़ों के मुताबिक, हर साल फुहाई काउंटी में आयोजित शीतकालीन मछ्ली पकड़ना समारोह अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करता है। उदाहरण के लिए, पिछले पांच वर्षों में, इस आयोजन में भाग लेने वाले पर्यटकों की संख्या शुरुआत में 20 हज़ार से बढ़कर 1.5 लाख तक पहुंच गई है, जिससे फुहाई काउंटी और आसपास के इलाकों में पर्यटन के विकास में बढ़ावा दिया गया है।  आकड़ों के मुताबिक, उलुंगुर झील शीतकालीन मछ्ली पकड़ना समारोह के व्यवसाय कार्ड के आधार पर, पिछले साल करीब 17 लाख आगंतुक फुहाई काउंटी की यात्रा करने के लिए आकर्षित हुए और करीब 1 अरब युआन का राजस्व अर्जित हुआ।  वर्तमान में, उलुंगुर झील शीतकालीन मछ्ली पकड़ना समारोह के आधार पर, स्थानीय सरकार पर्यटन के विकास की और बड़ी योजना तैयार कर रही है। आसपास के इलाके में और अधिक होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक सुविधाएँ भी बनाई जा रही हैं। स्थानीय नागरिकों ने उलुंगुर झील शीतकालीन मछ्ली पकड़ना समारोह के व्यवसाय कार्ड के आधार पर ग्रामीण पर्यटन को बढ़ाने की योजना बनायी है, जिससे ग्रामीण पुनरोद्धार और गरीबी उन्मूलन के प्रयासों का बड़ा समर्थन किया जा रहा है। 

(लेखक:ल्याओ चियोंग, चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें