Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

“तिब्बत की शीतकालीन यात्रा” पर्यटन प्रचार सभा आयोजित

November 5, 2023

“तिब्बत की शीतकालीन यात्रा” पर्यटन प्रचार सभा आयोजित

3 नवंबर को 2023 “तिब्बत की शीतकालीन यात्रा” पर्यटन प्रचार सभा तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा में आयोजित हुई, जिसमें घोषणा की गई कि इस वर्ष का “तिब्बत की शीतकालीन यात्रा” 1 नवंबर, 2023 से 15 मार्च, 2024 तक चलेगी।
इस प्रचार सभा के दौरान, “तिब्बत की शीतकालीन यात्रा” से जुड़े 11 पर्यटन उत्पादों पर विस्तृत जानकारी दी गई, जैसे “तिब्बती पंचांग के नए साल का अनुभव करने के लिए स्थान,” “सुंदर सीमांत क्षेत्र,” “आली प्रिफेक्चर की प्राकृतिक सुंदरता”, “विशेष सामान की खरीद के लिए प्रोत्साहन,” “सामान्य उड्डयन विमान के माध्यम से तिब्बत यात्रा”, आदि।
तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के पर्यटन विकास ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार, “तिब्बत शीतकालीन यात्रा” के नए दौर के लिए प्रासंगिक पर्यटन प्रोत्साहन नीतियों का कार्यान्वयन आधिकारिक तौर पर 1 नवंबर को शुरू हुआ।
आंकड़ों से पता चलता है कि इस वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में कुल 4 करोड़ 96 लाख 66 हज़ार 700 घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों ने तिब्बत स्वायत्त प्रदेश का दौरा किया, जो साल 2022 की समान अवधि की तुलना में 67.4 प्रतिशत की पर्याप्त वृद्धि दर्शाता है। इस अवधि के दौरान, कुल पर्यटन राजस्व 59 अरब 39 करोड़ 80 लाख युआन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि (जनवरी से सितंबर तक) की तुलना में 46.2 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें