Site icon Dainik Savera Times

32 स्वर्ण पदकों के साथ चीनी प्रतिनिधिमंडल का एशियाई शीतकालीन खेलों में इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

32 gold medals

32 gold medals

9वें एशियाई शीतकालीन खेल 14 फरवरी की शाम संपन्न होंगे। अब तक, इस खेल के लिए कुल 64 स्वर्ण पदक दिये जा चुके हैं। चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल ने कुल 32 स्वर्ण पदक जीते, जिससे एकल एशियाई शीतकालीन खेल आयोजन का रिकॉर्ड बराबर हो गया और एशियाई शीतकालीन खेलों के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड बना।
बता दें कि मौजूदा एशियाई शीतकालीन खेल में चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल ने 32 स्वर्ण, 27 रजत और 26 कांस्य पदक समेत कुल 85 पदक जीते, जो इस एशियाई शीतकालीन खेलों के स्वर्ण पदक और पदक तालिका में पहले स्थान पर है, और एशियाई शीतकालीन खेलों के इतिहास में सबसे अच्छा परिणाम बनाया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version