Site icon Dainik Savera Times

अमरीका के साथ का मतलब हम सुरक्षित, जेलेंस्की ने ट्रंप के साथ शेयर की तस्वीर

कीव: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ की तस्वीर शेयर की। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अमरीका यूक्रेन के साथ है और हमें इसका अहसास है। हम अमरीका के लोगों, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फस्र्ट लेडी मेलानिया ट्रंप का यूक्रेन की जनता, हमारे बच्चों और हमारे देश के प्रति उनके समर्थन के लिए धन्यवाद करते हैं। हम एक साथ हैं।

इसका मतलब है कि हमारी जान सुरक्षित रहेगी और शांति व सुरक्षा और करीब होगी। पिछले दिनों संयुक्त राष्ट्र महासभा यानी यूएनजीए में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सुरक्षा की गारंटी का मुद्दा उठाया था। जेलेंस्की ने शांति और सुरक्षा की बात करते हुए दावा किया कि शांति अंतरराष्ट्रीय कानून नहीं, बल्कि हथियार तय करते हैं।

ये भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर CM YOGI ने महिलाओं और बेटियों के नाम लिखा संदेश

Exit mobile version