Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में अलग-अलग हमलों में चार पुलिसकर्मी और 4 मजदूरों की हुई मौत

March 23, 2025

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में अलग-अलग हमलों में चार पुलिसकर्मी और 4 मजदूरों की हुई मौत

कराची: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने अलग-अलग घटनाओं में चार पुलिसकर्मियों और चार मजदूरों की हत्या कर दी। पहली घटना शनिवार को नोश्की शहर के गरीबाबाद इलाके में हुई जहां मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद लोगों ने गश्त कर रही पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी जिसमें चार पुलिसकर्मी मारे गए।

वहीं, दूसरा हमला कलात के मंगूचर शहर के मलंगजई इलाके में हुआ, जिसमें पंजाब प्रांत के चार मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी हाशिम खान ने मीडिया को बताया कि पुलिसकर्मियों के शवों को अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

कलात के पुलिस उपायुक्त जमील बलूच ने बताया कि दूसरे हमले के शिकार मजदूर पंजाब प्रांत के सादिकाबाद के निवासी थे और बोरवेल खुदाई का काम कर रहे थे। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बलूचिस्तान में ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब बलूच यकजहती समिति (बीवाईसी) द्वारा आहूत विरोध प्रदर्शनों के कारण प्रांत में स्थिति तनावपूर्ण है।

बीवाईसी के विरोध प्रदर्शन के कारण रविवार को राज्य के कई हिस्से बंद रहे। पुलिस ने शनिवार को इलाके में यातायात अवरुद्ध करने और प्रतिष्ठान बंद कराने के आरोप में बीवाईसी के केंद्रीय नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हमलों की निंदा करते हुए इसे “आतंकवाद का बर्बर कृत्य” बताया।

ये भी पढ़ें- Bank Holiday Alert: अगले हफ्ते ये 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय रहते निपटाएं जरूरी काम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें