Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

विश्व आर्थिक मंच वार्षिक बैठक 2025: चीनी उद्यमियों और ब्रांड्स की आवाज़ पर केंद्रित

January 21, 2025

विश्व आर्थिक मंच वार्षिक बैठक 2025: चीनी उद्यमियों और ब्रांड्स की आवाज़ पर केंद्रित

विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक 2025, जिसे “डावोस फोरम” के नाम से भी जाना जाता है, वैश्विक अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, तकनीकी नवाचार और सामाजिक चुनौतियों पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है।

विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक 2025 में विभिन्न क्षेत्रों के वैश्विक नेता एक साथ आएंगे, ताकि आज दुनिया के सामने मौजूद महत्वपूर्ण चुनौतियों से निपटा जा सके। 20 जनवरी से 24 जनवरी तक स्विटजरलैंड के दावोस-क्लोस्टर्स में आयोजित इस बैठक का उद्देश्य भू-राजनीतिक, आर्थिक और तकनीकी मुद्दों पर संवाद, सहयोग और कार्रवाई योग्य समाधान को बढ़ावा देना है।

इस वर्ष का विषय, “बुद्धिमान युग के लिए सहयोग”, तीव्र तकनीकी प्रगति और महत्वपूर्ण वैश्विक चुनौतियों वाले युग में सामूहिक कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर देगा।
कार्यक्रम प्रमुख विषयों पर केंद्रित होगा, जिसमें भू-आर्थिक विखंडन और भू-राजनीतिक ध्रुवीकरण जैसी वैश्विक चिंताओं को संबोधित करना, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग, बायोटेक और हेल्थटेक जैसी प्रौद्योगिकियों में नवाचार, जीवन स्तर को बढ़ाने के लिए वैश्विक आर्थिक विकास को पुनर्जीवित करना और जलवायु परिवर्तन और नैतिक प्रौद्योगिकी उपयोग जैसी साझा चुनौतियों का प्रबंधन करना शामिल है।

इस वार्षिक बैठक में विश्व भर से लगभग 50 राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों के भाग लेने की संभावना है। यह बैठक अमेरिका में सत्ता परिवर्तन तथा यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया संकट सहित विभिन्न भू-राजनीतिक और वृहद आर्थिक मुद्दों की पृष्ठभूमि में आयोजित की जा रही है। इस वर्ष की बैठक में चीनी उद्यमियों और ब्रांड्स की भूमिका और उनके विचारों ने विशेष ध्यान आकर्षित किया है।

चीनी उद्यमियों का बढ़ता प्रभाव

डावोस फोरम 2025 में चीनी उद्यमियों ने न केवल अपनी कंपनियों की उपलब्धियां प्रस्तुत करेंगे, बल्कि वैश्विक आर्थिक सुधार, हरित विकास और डिजिटल नवाचार के लिए अपने दृष्टिकोण को साझा करेंगे। चीन की अर्थव्यवस्था की स्थिरता और उसका वैश्विक व्यापार में योगदान इन चर्चाओं के केंद्र रहेंगे।

अलीबाबा, हुवावे, बाइटडांस जैसी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने टिकाऊ विकास और तकनीकी नवाचार में चीन की सफलता की कहानियां दोहराई जाएँगी। चीनी उद्यमियों ने यह भी बताया कि कैसे वे “ड्यूल सर्कुलेशन” नीति के तहत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों को संतुलित कर रहे हैं।

चीनी ब्रांड्स की वैश्विक पहचान

चीनी ब्रांड्स, जो पहले ‘मेड इन चाइना’ के लिए जाने जाते थे, अब ‘इनोवेटेड इन चाइना’ के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं। डावोस फोरम में इन ब्रांड्स ने अपनी गुणवत्ता, तकनीकी नवाचार और स्थिरता को प्रदर्शित किया जाएगा। इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता BYD, नए ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी CATL, और टिकाऊ फैशन ब्रांड ANTA ने वैश्विक बाजार में चीन की अग्रणी स्थिति को रेखांकित किया जाएगा।

हरित और डिजिटल भविष्य की ओर

जब आप नया स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो क्या आप आश्वस्त हो सकते हैं कि पुराने फोन के तकनीकी घटक पुनः उपयोग किये गये हैं?

2017 से विश्व आर्थिक मंच ने चीन में सर्कुलर इलेक्ट्रॉनिक्स नामक एक बहु-हितधारक परियोजना को शुरू करने और उसे क्रियान्वित करने के लिए भागीदारों के साथ मिलकर काम किया है। इस परियोजना का गठन उद्योग, सरकार और शिक्षाविदों के बीच सहयोग मंच के रूप में किया गया था, ताकि 2025 तक 50% ई-कचरे को पुनर्चक्रित करने और नए उत्पादों में 20% पुनर्चक्रित सामग्री को शामिल करने के चीनी सरकार के महत्वाकांक्षी सर्कुलर अर्थव्यवस्था लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके।

पिछले वर्ष, साझेदारों ने मोबाइल फोन, डेटा सेंटर सर्वर और मेडिकल इमेजिंग उपकरणों के पुनः निर्माण पर अनुसंधान कार्य किया है। शंघाई, बीजिंग, शेन्ज़ेन, ग्वांगझोउ और जियांगमेन में 13 कंपनियों की तकनीकी टीमों के साथ कार्यशालाओं और सेमिनारों में निर्माताओं को उत्पाद डिजाइन में पुनर्चक्रित सामग्रियों के उपयोग को बढ़ाने के तरीके बताए गए। अन्य सत्रों में सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रशासन और चिकित्सा संस्थानों को चिकित्सा उपकरणों के नवीनीकरण और पुनः निर्माण के बारे में शिक्षित किया गया।

कुछ ही वर्षों में, 30 से अधिक चीनी और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां इस परियोजना से जुड़ गई हैं और प्रशिक्षण, शिक्षा और समर्थन के माध्यम से अनुसंधान के निष्कर्षों का प्रसार कर रही हैं, जिससे यह सुनिश्चित हो रहा है कि परियोजना के महत्वाकांक्षी ई-कचरा लक्ष्य हासिल किए जाएं।

चीनी प्रतिनिधियों ने फोरम में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए चीन की प्रतिबद्धता को दोहराया। “कार्बन न्यूट्रल” लक्ष्यों और हरित ऊर्जा नवाचारों पर चर्चा के दौरान, चीनी कंपनियों ने सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और ऊर्जा भंडारण प्रौद्योगिकियों में अपनी प्रगति को प्रदर्शित किया।

डिजिटल अर्थव्यवस्था और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में चीन की बढ़त ने भी फोरम में बड़ा ध्यान आकर्षित करेगा। चीनी उद्यमियों ने डेटा सुरक्षा, ब्लॉकचेन, और फिनटेक में अपने अनुभव साझा करके इसे विश्व पटल पर पहुँचाया।

वैश्विक अर्थव्यवस्था में चीन का योगदान

डावोस फोरम 2025 में चीनी उद्यमियों ने न केवल अपने विचार व्यक्त किए, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए सहयोग का आह्वान किया। “वैश्विक चुनौतियों का समाधान सहयोग से ही संभव है”—यह संदेश चीनी प्रतिनिधियों के विचारों में स्पष्ट था।

डावोस में इस वर्ष चीनी उद्यमियों और ब्रांड्स की उपस्थिति ने यह दिखा दिया कि वे न केवल वैश्विक अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, बल्कि वैश्विक समस्याओं के समाधान में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।
विश्व आर्थिक मंच की बैठक 2025 ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि चीन की उद्यमशीलता और ब्रांड्स वैश्विक मंच पर अपनी गहरी छाप छोड़ रहे हैं। यह उपस्थिति न केवल चीन की ताकत और नवाचार को दर्शाती है, बल्कि वैश्विक स्थिरता और विकास में उनके योगदान की पुष्टि भी करती है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  (लेखक—देवेंद्र सिंह)

ये भी पढ़ें :- PARLIAMENT LIVE: ‘INDI गठबंधन ने महिला आरक्षण बिल का विरोध किया’, लोकसभा में बोले अमित शाह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें