Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

विश्व कीर्तिमान!चंद्रमा के दूरवर्ती भाग से वापस लौट रहा है छांग-अ नंबर 6

June 4, 2024

विश्व कीर्तिमान!चंद्रमा के दूरवर्ती भाग से वापस लौट रहा है छांग-अ नंबर 6

4 जून को सुबह 7:38 बजे, चीन के चंद्र जांच यान छांग-अ नंबर 6 के एस्केन्डर (आरोही) ने चंद्र नमूनों को लेकर चंद्रमा के दूर के हिस्से से सफलतापूर्वक उड़ान भरी और चंद्रमा के चारों ओर निर्दिष्ट कक्षा में प्रवेश किया। यह चंद्रमा के दूर के हिस्से से नमूना लेने और उड़ान भरने का दुनिया का पहला उदाहरण है।

चंद्रमा के दूर के हिस्से में स्थित दक्षिणी ध्रुव-ऐटकेन बेसिन को चंद्र सतह पर सबसे बड़ा, सबसे पुराना और सबसे गहरा बेसिन माना जाता है। इस क्षेत्र से पहला नमूना चंद्रमा के बारे में मानव समझ को आगे बढ़ाने के लिए बहुत महत्व रखता है।

2 और 3 जून के बीच, छांग-अ नंबर 6 ने दक्षिणी ध्रुव-ऐटकेन बेसिन में बुद्धिमानी से तेज़ नमूना लेने का काम पूरा किया, इन अमूल्य चंद्र नमूनों को एस्केन्डर द्वारा ले जाए गए स्टोरेज डिवाइस में सुरक्षित और संग्रहीत किया। इसने इस यूनिवर्स एक्सप्रेस मिशन के “पैकिंग बॉक्स” चरण के सफल समापन को चिह्नित किया।

नमूनों को एकत्र करने के बाद, छांग-अ नंबर 6 लैंडर ने चंद्रमा के दूर के हिस्से पर चीन के राष्ट्रीय ध्वज, पांच सितारा लाल झंडे को सफलतापूर्वक फहराया। यह पहली बार है जब चीन ने स्वतंत्र रूप से और गतिशील रूप से चंद्रमा के दूरवर्ती भाग पर अपना राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित किया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें