Site icon Dainik Savera Times

विश्व क्षय रोग दिवस सम्मेलन में फंग लियुआन का संबोधन

World Tuberculosis Day

World Tuberculosis Day

इंटरनेशनल डेस्क : 18 मार्च को, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पत्नी तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की टीबी और एचआईवी/एड्स रोकथाम के लिए सद्भावना राजदूत फंग लियुआन ने डब्ल्यूएचओ द्वारा आयोजित 2026 विश्व क्षय रोग दिवस के वीडियो सम्मेलन में लिखित भाषण प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में उन्होंने वैश्विक स्तर पर क्षय रोग (ट्यूबरकुलोसिस) की रोकथाम और नियंत्रण के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

फंग लियुआन ने कहा कि डब्ल्यूएचओ और अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा के अपने दायित्व तथा ट्यूबरकुलोसिस महामारी को समाप्त करने के लक्ष्य की दिशा में निरंतर प्रयास किए हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि हाल के वर्षों में टीबी रोगियों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की गई है। “सरकार का सशक्तिकरण और लोगों की सामूहिक शक्ति” विषय पर आधारित यह वीडियो सम्मेलन, टीबी जैसी गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने आगे कहा कि चीनी सरकार ने टीबी की रोकथाम और नियंत्रण को हमेशा उच्च प्राथमिकता दी है। इस दिशा में बहु-विभागीय समन्वय के माध्यम से प्रभावी नीतियों को लागू किया गया है और तकनीकी नवाचार के ज़रिए रोकथाम तथा उपचार से संबंधित प्रौद्योगिकी के तीव्र विकास को बढ़ावा दिया गया है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप टीबी नियंत्रण कार्य लगातार उच्च स्तर पर पहुँच रहा है।

फंग लियुआन ने यह भी बताया कि चीन का स्वास्थ्य सेवा नेटवर्क, जो 1.4 अरब से अधिक शहरी और ग्रामीण आबादी को कवर करता है, टीबी की रोकथाम और उपचार सेवाओं की पहुँच को प्रभावी रूप से बढ़ाने में सफल रहा है। इसके परिणामस्वरूप देश में टीबी के मामलों में निरंतर कमी आई है और चीन उन देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है जहाँ टीबी का प्रसार निम्न से मध्यम स्तर तक सीमित है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version