Site icon Dainik Savera Times

विश्व जल संसाधन सम्मेलन पहली बार चीन में आयोजित हुआ

 

चीनी जल संसाधन मंत्रालय और अंतर्राष्ट्रीय जल संसाधन सोसायटी द्वारा सह-प्रायोजित 18वां विश्व जल संसाधन सम्मेलन 11 सितंबर को पेइचिंग में उद्घाटित हुआ। सम्मेलन में 60 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 130 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और जल-संबंधित संस्थानों के लगभग 600 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों, और लगभग 700 घरेलू जल संरक्षण उद्योग के पेशेवरों ने भाग लिया।

इस सम्मेलन का आयोजन पहली बार चीन में किया गया है। सम्मेलन की थीम “जल और सभी चीजें: मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व” है। कई अकादमिक आदान-प्रदान सम्मेलन आयोजित करने के अलावा, इस बार के सम्मेलन में विश्व जल विज्ञान और प्रौद्योगिकी, जल संरक्षण बुनियादी ढांचे के निर्माण व प्रबंधन, तकनीकी उपकरण और अन्य क्षेत्रों को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गयी।

चीन ने दुनिया के समक्ष बाढ़ नियंत्रण, जल आपूर्ति, सिंचाई, जल संसाधन प्रबंधन, जल पारिस्थितिकी तंत्र संरक्षण और बहाली, जल विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रगति और जल संरक्षण में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग में अपनी जल नियंत्रण उपलब्धियों और अनुभव का प्रदर्शन किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version