Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

विश्व युवा विकास मंच डिजिटल विकास पर है केंद्रित

August 16, 2024

विश्व युवा विकास मंच डिजिटल विकास पर है केंद्रित

2024 विश्व युवा विकास मंच के अधीन डिजिटल विकास थीम फोरम 15 अगस्त को चीन के छोंगछिंग शहर में आयोजित किया गया। दुनिया भर से आए सरकारी अधिकारियों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों और युवा प्रतिनिधियों सहित 230 से अधिक प्रतिनिधि “माउंटेन सिटी” में एकत्र हुए। उन्होंने डिजिटल विकास और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में कौशल और उद्योगों जैसे विषयों पर चर्चा की।

इस बार की थीम फोरम में “उद्घाटन भाषण”, “मुख्य भाषण”, “वैश्विक युवा विकास कार्य योजना रोड शो” और “युवा संवाद” जैसे सत्र शामिल किए गए हैं।

ऑल-चाइना यूथ फेडरेशन के उपाध्यक्ष शपकती वुशौर ने अपने भाषण में कहा कि युवाओं की प्रत्येक पीढ़ी का अपना अपना मिशन होता है। समकालीन युवा डिजिटलीकरण, सूचनाकरण और नेटवर्किंग के युग में बड़े हो रहे हैं। वे डिजिटल प्रौद्योगिकी नवाचार में नई ताकत हैं और डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास का नेतृत्व कर रहे हैं। चीन डिजिटल प्रौद्योगिकी और डिजिटल आर्थिक विकास को बहुत महत्व देता है।

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की सहायक महानिदेशक मिया सेप्पो ने वीडियो भाषण देते हुए कहा कि डिजिटल युग में युवाओं को अधिक स्थिर रोजगार के मौके खोजने की अनुमति देने के लिए, हमें कौशल विकास को और मजबूत करना चाहिए। साथ ही डिजिटल अर्थव्यवस्था में रोजगार सृजन को बढ़ावा देना चाहिए, युवा अधिकारों और हितों की रक्षा करनी चाहिए और युवाओं की आवाज सुननी चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें