Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

दुनिया के पहले बुद्धिमान मानव रहित वैज्ञानिक अनुसंधान मातृ जहाज का प्रयोग शुरू

January 12, 2023

दुनिया के पहले बुद्धिमान मानव रहित वैज्ञानिक अनुसंधान मातृ जहाज का प्रयोग शुरू

दुनिया के पहले बुद्धिमान मानव रहित वैज्ञानिक अनुसंधान मातृ जहाज “चूहाईयुन” ने 12 जनवरी को सफलता से होम पोर्ट पर आगमन किया। इसका प्रयोग औपचारिक तौर पर शुरू हुआ। चूहाईयुन दुनिया में पहला स्वचालित नेविगेशन और रिमोट कंट्रोल क्षमता वाला बुद्धिमान वैज्ञानिक अनुसंधान जहाज है। इसके पावर सिस्टम, प्रोपल्शन सिस्टम, इंटेलिजेंस सिस्टम, डायनेमिक पोजिशनिंग सिस्टम और सर्वेक्षण ऑपरेशंस सपोर्ट सिस्टम का अनुसंधान चीन ने किया है।

बताया जाता है कि इस बुद्धिमान मानव रहित वैज्ञानिक अनुसंधान मातृ जहाज की लंबाई 88.5 मीटर है, चौड़ाई 14 मीटर है और गहराई 6.1 मीटर है। चूहाईयुन समुद्री सर्वेक्षण और मानचित्रण, समुद्री अवलोकन, समुद्री निरीक्षण और जांच व नमूने लेने आदि समुद्री सर्वेक्षण मिशन पूरा कर सकता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें