दुनिया का पहला बड़े पैमाने पर तिब्बती भाषा मॉडल डीपत्सांग(DeepZang), 15 मार्च को ल्हासा में लॉन्च किया गया।
शीत्सांग च्युएलुओ डिजिटल उद्योग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड द्वारा स्वतंत्र रूप से विकसित किया गया डीपत्सांग, चीन का पहला तिब्बती भाषा का बिग डेटा मॉडल है, जिसने नेशनल जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रजिस्ट्रेशन पूरा किया है, जो दुनिया भर में इस फील्ड में तकनीकी कमी को पूरा करता है।
डीपत्यांग के फाउंडर तेनज़िन लोबसांग ने कहा कि यह ओपन-सोर्स बिग डेटा मॉडल प्लेटफॉर्म मल्टीलिंगुअल और मल्टीमॉडल एथनिक भाषा AI के लिए चीन का पहला ओपन प्लेटफॉर्म है, जो 80 से ज़्यादा भाषाओं में सर्विस को सपोर्ट करता है और “सुनना, बोलना, अनुवाद करना, देखना और सोचना” आदि कार्यों को पूरा करता है। अभी, डीपत्सांग ऐप को एक साथ लॉन्च किया गया है और इसे कई क्षेत्रों में लागू किया जाएगा, जिससे एक “स्मार्ट+” सॉल्यूशन मैट्रिक्स बनेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

