Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

दुनिया का सबसे बड़ा लग्जरी रोल-ऑन-रोल-ऑफ जहाज चीन से रवाना

April 14, 2023

दुनिया का सबसे बड़ा लग्जरी रोल-ऑन-रोल-ऑफ जहाज चीन से रवाना

चीनी राष्ट्रीय जहाज निर्माण निगम के अधीनस्थ क्वांगचो शिपयार्ड इंटरनेशनल कंपनी द्वारा इटली के लिए निर्मित लक्जरी रोल-ऑन-रोल-ऑफ जहाज 14 अप्रैल को दक्षिण चीन के क्वांगचो शहर स्थित नानशा लोंगश्युए द्वीप से रवाना हुआ। बताया जाता है कि इस जहाज का विस्थापन 70 हजार टन से अधिक है, जो दुनिया में सबसे बड़ा लक्जरी रोल-ऑन-रोल-ऑफ जहाज है। यह जहाज भूमध्य सागर के तट पर स्थित इटली में जेनोआ, ओलबिया और लिवोर्नो के बीच चलेगा।

इस जहाज का नाम है मोबी फंतासी, जिसकी लंबाई 237 मीटर और चौड़ाई 33 मीटर है। इस जहाज में 13 डेक और 533 कमरे हैं, जिसमें 2,500 यात्री और करीब 800 कार सवार हो सकती हैं। पर्यटकों के आराम करने के लिए रेस्तरां और मनोरंजन स्थलों का क्षेत्रफल करीब 6,700 वर्ग मीटर है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें