Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

पश्चिम की ‘प्रतिबंध नीति’ के खिलाफ दुनिया भर में आक्रोश: फ्रेंकोइस फिलोन

May 7, 2023

पश्चिम की ‘प्रतिबंध नीति’ के खिलाफ दुनिया भर में आक्रोश: फ्रेंकोइस फिलोन

फ्रांस के पूर्व प्रधान मंत्री फ्रेंकोइस फिलोन ने हाल ही में एक सार्वजनिक सुनवाई में कहा कि अमेरिका और पश्चिम द्वारा शुरू किए गए एकतरफा आर्थिक प्रतिबंधों ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में व्यापक असंतोष पैदा किया है, और अमेरिका और पश्चिम को “शिक्षक” के रूप में कार्य नहीं करना चाहिए।
हाल के वर्षों में रूस के खिलाफ अमेरिका और पश्चिमी प्रतिबंधों की चर्चा करते हुए 2 मई को फ्रेंच नेशनल असेंबली द्वारा आयोजित विदेशी हस्तक्षेप पर सुनवाई में फिलोन ने कहा कि प्रतिबंध हमेशा एक ही जगह से आते हैं – अमेरिका और यूरोप। इस नीति के कारण दुनिया भर में पश्चिम के खिलाफ आक्रोश पैदा हो गया है। हम अब एक शिक्षक की तरह बाकी दुनिया को व्याख्यान नहीं दे सकते।
फिलोन ने कहा कि एकतरफा प्रतिबंधों का विरोध करने के उनके कारण हैं कि एकतरफा प्रतिबंधों ने कभी काम नहीं किया, एकतरफा प्रतिबंध दूसरों को और खुद को नुकसान पहुंचाते हैं। सुनवाई में, फिलोन ने डॉलर के आधिपत्य का दुरुपयोग करने और सम्बद्ध देशों के आर्थिक हितों को नुकसान पहुंचाने के लिए अमेरिका की निंदा की।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें