Site icon Dainik Savera Times

लेखिका Sarah Bernstein को उपन्यास ‘Study for Obedience’ के लिए मिला गिलर पुरस्कार

टोरंटोः लेखिका सारा बर्नस्टीन को अपने उपन्यास ‘स्टडी फॉर ओबिडिएंस’ के लिए सोमवार को ‘स्कॉटियाबैंक गिलर’ पुरस्कार मिला। लेखिका ने स्कॉटलैंड से ऑनलाइन माध्यम से एक लाख अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार स्वीकार किया, जहां उन्होंने 10 दिन पहले बच्चे को जन्म दिया है। उनका उपन्यास एक युवा महिला के बारे में है जिसके जीवन में एक के बाद एक कई घटनाएं होती रहती हैं।

इस पुरस्कार के तहत एक लाख कनाडाई डॉलर (72,000 अमेरिकी डॉलर) प्रदान किए जाते हैं और यह सर्वश्रेष्ठ कनाडाई लेखन के लिए दिया जाता है। इससे पहले यह पुरस्कार मार्गरेट एटवुड, मोर्दकै रिचलर और एलिस मुनरो को मिल चुका है। समारोह में बर्नस्टीन के नाम की घोषणा के साथ ही एक प्रदर्शनकारी ने इजराइल विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिए, जिससे प्रसारण कुछ समय के लिए बाधित हो गया। आयोजकों को बर्नस्टीन के नाम की घोषणा दोबारा करनी पड़ी।

समारोह की शुरुआत में भी कई इजराइल विरोधी प्रदर्शनकारी मंच पर पहुंच गए। इसके कारण भी प्रसारण बाधित रहा। गिलर पुरस्कार की स्थापना 1994 में दिवंगत व्यवसायी जैक राबिनोविच ने अपनी दिवंगत पत्नी साहित्य पत्रकार डोरिस गिलर की याद में की थी।

Exit mobile version