Site icon Dainik Savera Times

WTO ने चीन के शून्य टैरिफ कदम की प्रशंसा की

Geneva, Switzerland - September 3, 2020: Entrance of the World Trade Organization (WTO) headquarters, an intergovernmental organization dealing with regulation of international trade between nations.

विश्व व्यापार संगठन (WTO) ने 16 से 18 जून तक स्विटजरलैंड के जिनेवा में विकास के विषय पर सम्मेलन का आयोजन किया। इस मौके पर चीनी प्रतिनिधि ने औपचारिक रूप से डब्ल्यूटीओ को सूचित किया कि चीन ने अपने साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने वाले सभी सबसे कम विकसित देशों के 100 प्रतिशत टैरिफ वस्तुओं पर शून्य टैरिफ लागू किया।

चीनी प्रतिनिधि ने कहा कि संबंधित कदम स्वतंत्र खुलेपन का विस्तार करने में चीन का दृढ़ संकल्प और कार्रवाई दिखाता है। चीन अफ्रीकी देशों और सबसे कम विकसित देशों को विकास के नए अवसर और वृद्धि की नई गतिज ऊर्जा देगा। इससे विश्व व्यापारिक विकास में स्थिरता और सक्रियता का संचार होगा। वर्तमान अशांत अंतर्राष्ट्रीय व्यापारिक स्थिति में चीन विकसित सदस्यों और सक्षम विकासशील सदस्यों से और अधिक कदम उठाने की अपील करता है, ताकि स्वतंत्र व खुली अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक और व्यापारिक व्यवस्था की रक्षा कर समावेशी आर्थिक वैश्वीकरण को बढ़ावा दिया जा सके।

वहीं, डब्ल्यूटीओ स्थित सबसे कम विकसित देश समूह और अफ्रीकी समूह आदि के प्रतिनिधियों ने चीन को आभार जताया। उन्होंने कहा कि विकासशील सदस्यों की आर्थिक वृद्धि के सामने अभूतपूर्व चुनौतियां और अनिश्चितता मौजूद हैं। चीन के कदम ने अन्य सदस्यों के लिए मानक स्थापित किया है। आशा है कि और अधिक सदस्य चीन के कदम से सीखेंगे और सबसे कम विकसित देशों समेत विकासशील आर्थिक शक्तियों को उदार नीति, समर्थन और अन्य तरीकों की सहायता देंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version