Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक्स ने Social Media से हमास से जुड़े अकाउंट्स को हटाया

October 10, 2023

एक्स ने Social Media से हमास से जुड़े अकाउंट्स को हटाया

सैन फ्रांसिस्कोः एलन मस्क द्वारा संचालित एक्स ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने हमास से जुड़े अकाउंट्स को हटा दिया है। साथ ही इजरायल-हमास में चल रही हिंसा के बीच ग्राफिक मीडिया, वायलेंट स्पीच और हेटफुल कंडक्ट के लिए हजारों पोस्ट्स को भी हटाया गया है। प्लेटफॉर्म ने कहा कि वह यहूदी विरोधी भाषण पर भी सक्रिय रूप से निगरानी रख रहा है। सोशल मीडिया नेटवर्क ने कहा, ’हमने ट्रेंडिंग टॉपिक में हेरफेर करने की कोशिश करने वाले 100 से ज्यादा अकाउंट्स पर कार्रवाई की है। कम्युनिटी नोट्स अब पोस्ट पर लाइव हैं और नोट्स को प्रस्तावित करने और रेट करने के लिए नए अकाउंट्स को रियल टाइम में नामांकित किया जा रहा है।’

प्लेटफॉर्म पर संघर्ष क्षेत्र में डेली एक्टिव यूजर्स में वृद्धि देखी गई। एक्स ने कहा, ‘हमास द्वारा इजराइल पर आतंकवादी हमले को लेकर विश्व स्तर पर 50 मिलियन से ज्यादा पोस्ट किए गए हैं। जैसे-जैसे घटनाएं तेजी से सामने आ रही हैं, एक क्रॉस-कंपनी लीडरशिप ग्रुप ने इस क्षण को एक संकट के रूप में मूल्यांकन किया है जिसके लिए उच्चतम स्तर की प्रतिक्रिया की आवश्यकता है।’ प्लेटफॉर्म ने कहा कि वह अपने कम्युनिटी को संघर्ष से संबंधित कार्रवाइयों के बारे में अपडेट रखना जारी रखेगा।

प्लेटफॉर्म ने एक बयान में डब्ल्यूएसजे को बताया, ’सीईओ लिंडा याकारिनो अगले सप्ताह डब्ल्यूएसजे टेक लाइव कॉन्फ्रेंस में भाग लेने में असमर्थ होंगी। वैश्विक संकट सामने आने के साथ, लिंडा और उनकी टीम को एक्स प्लेटफ़ॉर्म सेफ्टी पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित रखना चाहिए।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें