Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी और मैक्रों एक साथ मीडिया से मिले

December 4, 2025

शी और मैक्रों एक साथ मीडिया से मिले

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों 4 दिसंबर को वार्ता करने के बाद एक साथ संवाददाताओं से मिले।

शी ने कहा कि दोनों पक्षों ने मैत्रीपूर्ण, ईमानदार और फलदायी वार्ता की। दोनों पक्षों का समान विचार है कि स्वतंत्र बड़े देश के नाते चीन और फ्रांस को परिवर्तन तथा गड़बड़ी से भरी अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति के सामने बहुपक्षवाद का झंडा ऊँचा उठाकर समानतापूर्ण वार्ता, खुलेपन व सहयोग पर कायम रहना और चीन-फ्रांस सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी का रणनीतिक मूल्य व वैश्विक प्रभाव दर्शाकर समानतापूर्ण व व्यवस्थित वैश्विक भूमंडलीकरण और सार्वभौमिक एवं समावेशी आर्थिक भूमंडलीकरण बढ़ाना चाहिए।

शी ने कहा कि दोनों पक्ष चार पहलुओं में अच्छी तरह काम करने पर सहमत हुए, जिनमें पारस्परिक राजनीतिक विश्वास बढ़ाना, व्यावहारिक सहयोग का विस्तार करना, लोगों की आवाजाही बढ़ाना और वैश्विक शासन सुधारना शामिल हैं।

यूक्रेन संकट के बारे में शी ने कहा कि चीन शांति के लिए सभी कोशिशों का समर्थन करता है। उम्मीद है कि विभिन्न पक्ष वार्ता से न्यायपूर्ण, चिरस्थाई और विभिन्न पक्षों के लिए स्वीकार्य शांति समझौता संपन्न करेंगे। चीन और फ्रांस फिलिस्तीन सवाल के यथाशीघ्र समाधान के लिए समान कोशिश करेंगे और चीन फिलिस्तीन को 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की सहायता प्रदान करेगा।

शी ने बल दिया कि वैदेशिक खुलापन चीन की बुनियादी नीति है। चीन भविष्य में अधिक खुला होगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें