Site icon Dainik Savera Times

शी ने फोन पर ट्रंप के साथ वार्ता की

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 5 जून की रात निमंत्रण पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत की। शी ने कहा कि एक बड़े जहाज़ जैसे चीन-अमेरिका सम्बंध की दिशा तय करने के लिए हमें विभिन्न अवरुद्धों को दूर करने की ज़रूरत है। यह अत्यंत महत्वपूर्ण है। शी ने कहा कि अमेरिकी प्रस्ताव के तहत दोनों देशों की आर्थिक व व्यापारिक वार्ता के प्रमुखों ने जेनेवा में वार्ता की और वार्तालाप व समन्वय से आर्थिक व व्यापारिक सवाल के समाधान में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया, जिसे दोनों देशों के विभिन्न जगतों और अंतर्राष्ट्रीय समाज का व्यापक स्वागत मिला। इसने साबित भी किया कि वार्ता व सहयोग एकमात्र सही विकल्प है। दोनों पक्षों को आर्थिक व व्यापारिक सलाह मशविरे तंत्र का अच्छ प्रयोग कर समानतापूर्ण रुख अपनाकर एक दूसरे की चिंताओं का सम्मान करना और साझी जीत प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। इसके प्रति चीन की सदिच्छा है और सिद्धांत भी है।

चीनी लोग हमेशा वादे का पालन कर दृढ़ता से कार्रवाई करते हैं। दोनों पक्षों ने समानता बनायी हैं, तो दोनों पक्षों को उस का पालन करना है। जेनेवा वार्ता के बाद चीन ने गंभीरता व संजीदगी से संधि लागू की है। अमेरिक को तथ्यों के मुताबिक प्राप्त हुई प्रगति देखकर चीन के प्रति नकारात्मक कार्रवाइयां रद्द करनी चाहिए। दोनों पक्षों को कूटनीति, व्यापार, सेना व कानूनी प्रवर्तन आदि विभिन्न क्षेत्रों का आदान-प्रदान बढ़ाना, समानताएं बढ़ाकर गलतफहमी घटाना और सहयोग मजबूत करना चाहिए।

शी ने बल दिया कि अमेरिका को सावधानी से थाईवान सवाल से निपटना और मुट्ठी भर कथित थाईवानी स्वतंत्रता के अलगाववादियों द्वारा चीन और अमेरिका को मुठभेड़ या मुकाबले की खतरनाक स्थिति में धकेलने से बचना चाहिए।

ट्रंप ने कहा कि वे राष्ट्रपति शी का बहुत सम्मान करते हैं। अमेरिका-चीन सम्बंध बहुत महत्वपूर्ण हैं। अमेरिका खुशी से चीनी अर्थव्यवस्था में मजबूत वृद्धि देखना चाहता है। अमेरिका-चीन के सहयोग से कई अच्छे काम पूरे किये जा सकेंगे। अमेरिका एक चीन नीति का पालन करता रहेगा। जेनेवा वार्ता बहुत सफल रही और एक अच्छी संधि संपन्न हुई। अमेरिका चीन के साथ इस संधि के कार्यान्वयन की समान कोशिश करना चाहता है। अमेरिका चीनी छात्रों का अमेरिका में आकर पढ़ने का स्वागत करता है।

शी ने ट्रंप का फिर चीन यात्रा करने का स्वागत किया। ट्रंप ने हार्दिक आभार व्यक्त किया। दोनों राष्ट्राध्यक्ष सहमत हुए कि दोनों पक्षों की टीमें जेनेवा समानताएं का कार्यांवयन जारी रखकर यथाशीघ्र ही नये दौर की वार्ता करेंगी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)        

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 9 दिनों में 1100 करोड़ क्लब में की एंट्री

Exit mobile version