Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग और किमजोंग उन ने एक दूसरे को नये साल की बधाई दी

January 2, 2024

शी चिनफिंग और किमजोंग उन ने एक दूसरे को नये साल की बधाई दी

1 जनवरी को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और डीपीआरके के सर्वोच्च नेता किमजोंग उन ने एक दूसरे को नये साल का बधाई पत्र भेजा और वर्ष 2024 को चीन-डीपीआरके मित्रता वर्ष निर्धारित करने और श्रृंखलात्मक कार्यक्रमों की शुरुआत करने की घोषणा की ।
शी चिनफिंग ने कहा कि इधर कुछ साल दोनों पक्षों की समान कोशिशों से चीन-डीपीआरके परंपरागत सहयोग संबंध नये ऐतिहासिक काल में प्रवेश कर गए हैं ।उन्होंने बल दिया कि नयी परिस्थित में चीन-डीपीआरके मैत्रीपूर्ण संबंधों का अच्छा विकास करना हमारी निश्चित नीति है ।चीन मैत्रीपूर्ण वर्ष के मौके पर दोनों देशों की मित्रता में नया अध्याय जोड़ने को तैयार है ।
किमजोंग उन ने कहा कि युग की मांग के मुताबिक दोनों देशों के परंपरागत सहयोग संबध की उन्नति करना दोनों देशों की जनता की समान प्रतीक्षा है ।दोनों देश मित्रता वर्ष कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रों में आवाजाही बढ़ाएंगे ।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप , पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें