Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग और किम जोंग उन ने चीन और उत्तर कोरिया के बीच राजनयिक संबंध स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर एक-दूसरे को बधाई दी

October 7, 2024

शी चिनफिंग और किम जोंग उन ने चीन और उत्तर कोरिया के बीच राजनयिक संबंध स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर एक-दूसरे को बधाई दी

6 अक्टूबर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ को मनाने के लिए एक दूसरे को बधाई संदेश भेजा। इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि 75 साल पहले, चीन और उत्तर कोरिया ने औपचारिक रूप से राजनयिक संबंध स्थापित किए, जिससे दोनों देशों के बीच संबंधों में नया ऐतिहासिक अध्याय शुरू हुआ। उसका युगांतरकारी महत्व है।

पिछले 75 वर्षों में, दोनों देशों ने लोगों की शक्ति को मजबूत करने और राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा करने के संघर्ष में एक-दूसरे का समर्थन किया है। साथ ही दोनों देश आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करने और समाजवादी निर्माण को बढ़ावा देने की राह पर हाथ से हाथ मिलाकर आगे बढ़े हैं, और दोनों ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता और अंतर्राष्ट्रीय निष्पक्षता व न्याय की रक्षा करने के उद्देश्य से व्यापक सहयोग किया है।

चीन और उत्तर कोरिया की पारंपरिक दोस्ती बदलते समय और अंतरराष्ट्रीय स्थिति में उतार-चढ़ाव की कसौटी पर खरी उतरी है और दोनों देशों और दोनों देशों के लोगों की समान मूल्यवान संपत्ति बन गई है। किम जोंग उन ने कहा कि 75 साल पहले, डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया(उत्तर कोरिया) और पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना ने औपचारिक रूप से राजनयिक संबंध स्थापित किए, और दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध विकास के नए ऐतिहासिक चरण में प्रवेश कर गए। पिछले 75 वर्षों में, दोनों पार्टियां और दोनों देश विभिन्न परीक्षणों और चुनौतियों के बावजूद समाजवाद की राह पर साहसपूर्वक आगे बढ़े हैं।

हमेशा की तरह, लंबे इतिहास और बेहतरीन परंपराओं वाले उत्तर कोरिया-चीन मित्रता को विकसित करना दोनों देशों के मौलिक हितों के अनुरूप है। उत्तर कोरियाई पार्टी और सरकार नए युग की आवश्यकताओं के अनुसार उत्तर कोरिया और चीन के बीच मैत्रीपूर्ण सहयोगात्मक संबंधों को मजबूत करने और विकसित करने के प्रयास जारी रखेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि शी चिनफिंग से केंद्रित चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में चीनी लोग आधुनिक समाजवादी देश के व्यापक निर्माण की अपनी यात्रा में नई उपलब्धियां हासिल करते रहेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें