Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग और लॉरेंस वोंग के बीच मुलाकात हुई

इंटरनेशनल डेस्क: चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 24 जून को सुबह पेइचिंग में यात्रा पर आए सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ मुलाकात की। इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि इस साल चीन और सिंगापुर के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 35वीं वर्षगांठ है। दोनों पक्ष हमेशा आपसी समझ और एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। इससे चीन और सिंगापुर के बीच संबंधों के सतत और स्वस्थ विकास के लिए मजबूत गारंटी दी गई।

चीन और सिंगापुर के बीच सहयोग विभिन्न चरणों में चीन के विकास की दिशा और प्राथमिकता के अनुरूप है और व्यापक उपलब्धियां हासिल हुईं। दोनों पक्षों को द्विपक्षीय संबंधों के विकास में अनुभव और ज्ञान प्राप्त कर उत्कृष्ट परंपरा का विकास करना चाहिए, ताकि चीन-सिंगापुर मित्रता और मजबूत हो सके।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और सिंगापुर को रणनीतिक और दूरदर्शी दृष्टिकोण से द्विपक्षीय संबंधों का विकास करना चाहिए। इसके साथ मित्रता का राजनीतिक आधार मजबूत करना होगा। चीन अपने विकास में सिंगापुर की भागीदारी का स्वागत करता है। चीन सिंगापुर के साथ समान व व्यवस्थित बहुध्रुवीय विश्व और समावेशी आर्थिक वैश्वीकरण बढ़ाना चाहता है, ताकि दुनिया शांति, सुरक्षा, समृद्धि और प्रगति की दिशा में बढ़ सके।

वहीं, लॉरेंस वोंग ने कहा कि सिंगापुर और चीन के बीच मित्रता का लंबा इतिहास है। सिंगापुर एक चीन की नीति पर कायम रहता है और थाईवान की स्वाधीनता का विरोध करता है। सिंगापुर चीन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाना चाहता है, ताकि सिंगापुर-चीन संबंधों में ज्यादा बड़ा विकास हो सके। सिंगापुर क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मंचों पर चीन के साथ समन्वय और सहयोग घनिष्ठ बनाने को तैयार है, ताकि एक साथ बहुपक्षवाद और अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था की रक्षा की जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले बिक गई Royal Challengers Bengaluru, ‘आदित्य बिड़ला ग्रुप’ के नेतृत्व वाले ‘कंसोर्टियम’ ने खरीदा

Exit mobile version