Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग और ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति ने एक-दूसरे को बधाई संदेश दिया

January 10, 2024

शी चिनफिंग और ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति ने एक-दूसरे को बधाई संदेश दिया

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 10 जनवरी को ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति क़ैस सईद के साथ चीन-ट्यूनीशिया कूटनीतिक संबंध स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के लिए एक-दूसरे को बधाई संदेश दिया। इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और ट्यूनीशिया के बीच गहरी परंपरागत मित्रता है। कूटनीतिक संबंधों की स्थापना के बाद पिछले 60 सालों में चाहे अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में कितना भी परिवर्तन क्यों न हो, दोनों देशों के बीच संबंध हमेशा स्वस्थ और सतत तरीके से विकासित हो रहे हैं।

हाल के वर्षों में दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक विश्वास मजबूत हो रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान व सहयोग में व्यापक उपलब्धियां हासिल हुईं। शी चिनफिंग ने कहा कि दिसंबर 2022 में आयोजित चीन-अरब शिखर सम्मेलन के दौरान मैंने राष्ट्रपति सईद के साथ मुलाकात की और महत्वपूर्ण सहमति कायम की। इससे चीन-ट्यूनीशिया संबंधों के विकास को निर्देश दिया गया। मैं चीन-ट्यूनीशिया संबंधों के विकास पर बड़ा ध्यान देता हूं और राष्ट्रपति सईद के साथ दोनों देशों के बीच मित्रता व सहयोग संबंधों का बड़ा विकास बढ़ाना चाहता हूं।

सईद ने कहा कि ट्यूनीशिया और चीन के बीच लंबी मित्रता है और सहयोग में उल्लेखनीय प्रगति हुई। हाल के वर्षों में दोनों पक्षों ने साझा मूल्यों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत किया और आगे बढ़ाया। अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में दोनों के बीच सहयोग घनिष्ठ हो रहा है। ट्यूनीशिया चीन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक संभावनाओं वाले नए प्रकार के साझेदारी स्थापित करना चाहता है, ताकि द्विपक्षीय संबंध और ऊंचे स्तर पर पहुंचाये जा सकें।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें