Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग और विक्टर ओर्बन ने चीन-हंगरी संबंधों को एक नए युग के लिए हर मौसम में व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक उन्नत करने की घोषणा की

May 10, 2024

शी चिनफिंग और विक्टर ओर्बन ने चीन-हंगरी संबंधों को एक नए युग के लिए हर मौसम में व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक उन्नत करने की घोषणा की

स्थानीय समयानुसार 9 मई को दोपहर के बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बुडापेस्ट में हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन के साथ वार्ता की। दोनों नेताओं ने एक साथ घोषणा की कि चीन-हंगरी संबंधों को नये युग में हर मौसम में व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक उन्नत किया जाएगा।

शी चिनफिंग ने कहा कि वर्तमान में, चीन-हंगरी संबंध इतिहास के सबसे अच्छे दौर में हैं। चीन-हंगरी व्यापक रणनीतिक साझेदारी का उच्च स्तरीय विकास बना रहा। आपसी राजनीतिक विश्वास लगातार गहरा हुआ है, और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग का सार्थक परिणाम प्राप्त हुआ है ।नए प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के निर्माण में एक मॉडल स्थापित किया गया है। इस वर्ष चीन और हंगरी के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ है ,जो चीन-हंगरी संबंधों के विकास में एक नया अवसर है। दोनों देशों को आपसी विश्वास और आपसी सहायता के साथ अच्छे दोस्त और समान जीत वाले  अच्छे साझेदार बने रहना चाहिए।

विक्टर ओर्बन ने कहा कि राष्ट्रपति शी की हंगरी की राजकीय यात्रा का हार्दिक स्वागत है। हंगरी-चीन संबंधों की सफलता यह साबित करती है कि बड़े और छोटे देश एक-दूसरे का सम्मान कर सकते हैं और पारस्परिक लाभ के लिए सहयोग कर सकते हैं। जब हंगरी को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा तो चीन ने समय पर मूल्यवान सहायता प्रदान की, हंगरी इसे कभी नहीं भूलेगा। 

वार्ता के बाद, दोनों देशों के नेताओं की उपस्थिति में दोनों पक्षों ने संयुक्त रूप से “बेल्ट एंड रोड” का निर्माण, अर्थव्यवस्था और व्यापार, निवेश, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, संस्कृति, कृषि और अन्य क्षेत्रों में कई द्विपक्षीय सहयोग दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया। साथ ही उन्होंने एक साथ संवाददाताओं से मुलाकात की।

दोनों पक्षों ने “नए युग के लिए हर मौसम के अनुकूल व्यापक रणनीतिक साझेदारी स्थापित करने पर चीन लोक गणराज्य और हंगरी के बीच एक संयुक्त बयान” और यात्रा में संपन्न दस्तावेजों की सूची जारी की।

(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें