Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग का लेख “सही राजनीतिक उपलब्धि दृष्टिकोण स्थापित करें और उसका पालन करें” प्रकाशित होगा

China News

China News

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति की प्रमुख पत्रिका “छ्यूशी जर्नल” के 1 अप्रैल 2026 यानी बुधवार को प्रकाशित होने वाले 7वें अंक में सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव, चीनी राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग का महत्वपूर्ण लेख ‘सही राजनीतिक उपलब्धि दृष्टिकोण स्थापित करें और उसका पालन करें’ प्रकाशित किया जाएगा। यह लेख दिसंबर 2012 से फरवरी 2026 तक राष्ट्रपति शी के प्रमुख विचारों का एक संकलन है।

लेख में कहा गया है कि राजनीतिक उपलब्धि का दृष्टिकोण एक मूलभूत मुद्दा है, जो सार्वजनिक हित के लिए पार्टी शासन और जनता के लिए सत्ता के प्रयोग से जुड़ा है। सही दृष्टिकोण स्थापित करने में पार्टी की विचारधारा निर्णायक भूमिका निभाती है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों को यह हमेशा याद रखना चाहिए कि जनता की भलाई करना सबसे बड़ी राजनीतिक उपलब्धि है।

लेख में उच्च गुणवत्ता वाले विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और यथार्थवादी व वैज्ञानिक निर्णय लेने पर जोर दिया गया, और ‘अधिकारी झूठे प्रदर्शन आंकड़े पेश करके पदोन्नति हासिल कर लेते हैं, जबकि पदोन्नति मूल्यांकन बढ़ा-चढ़ाकर आंकड़े पेश करने पर निर्भर होता है’ जैसी बुराइयों से बचने पर प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही, ‘नए अधिकारी पुराने बकाया कार्यों को नज़रअंदाज़ करें’ और ‘दिखावटी परियोजनाओं’ को समाप्त करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।

लेख में कहा गया है कि साल 2026 ’15वीं पंचवर्षीय योजना’ (2026-2030) का पहला वर्ष है। इस अवसर पर स्थानीय नेतृत्वों के कार्यकाल परिवर्तन हो रहे हैं। लेख में शिक्षा और अभ्यास के माध्यम से सही राजनीतिक उपलब्धि दृष्टिकोण स्थापित करने को इस वर्ष पार्टी निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य बताया गया है। तीन प्रमुख पहलुओं– विचारात्मक जागरूकता, समस्याओं का सुधार, और संस्थागत नियमों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया गया है।

बता दें कि यह लेख राष्ट्रपति शी के विचारों को रेखांकित करता है कि सही राजनीतिक उपलब्धि दृष्टिकोण के बिना न तो उच्च गुणवत्ता वाला विकास संभव है और न ही चीनी विशेषताओं वाले आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाया जा सकता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version