Site icon Dainik Savera Times

सिविल मामले पर शी चिनफिंग के व्याख्यान की पुस्तक जारी

सीपीसी केंद्रीय कमेटी के पार्टी इतिहास और साहित्य अनुसंधान संस्थान से संपादित सिविल मामले पर शी चिनफिंग के चुनिंदा व्याख्यान नामक पुस्तक हाल ही में केंद्रीय साहित्य प्रकाशन घर से प्रकाशित कर पूरे देश में जारी की गयी।

सीपीसी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद शी चिनफिंग से केंद्रित होने वाली सीपीसी केंद्रीय कमेटी ने रणनीतिक और समग्र दृष्टि से सिविल कार्य के नेतृत्व को मजबूत किया और जन केंद्रित रहने पर कायम रहकर समावेशी और बुनियादी नागरिक कल्याण कार्य बढ़ाया और जनता के लिए सब से चिंताजनक, प्रत्यक्ष और व्यावहारिक हितों से जुड़े सवालों का समाधान किया और नागरिक कल्याण कार्य का सतत् व स्वस्थ विकास बढ़ाया। इस दौरान जन कल्याण के बारे में शी चिनफिंग ने सिलसिलेवार महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया, जिसने गहन रूप से सिविल कार्य की दिशा और मूल व रणनीतिक सवालों पर प्रकाश डाला और नये युग में सिविल कार्य के गुणवत्ता विकास में मजबूत शक्ति डाली है।

यह पुस्तक 6 थीमों में बांटी गयी और इसमें नवंबर 2012 से जुलाई 2025 तक शी की रिपोर्ट, भाषण, निर्देश आदि 160 से अधिक लेख शामिल हैं। उनमें से कुछ व्याख्यान पहली बार सार्वजनिक किये गये।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)    

Exit mobile version