Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने 15वीं पंचवर्षीय योजना बनाने पर कुछ प्रांतों की बैठक बुलायी

April 30, 2025

शी चिनफिंग ने 15वीं पंचवर्षीय योजना बनाने पर कुछ प्रांतों की बैठक बुलायी

Xi Jinping : चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 30 अप्रैल को शांगहाई में 15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान आर्थिक व सामाजिक विकास पर कुछ प्रांतों और केंद्र शासित शहरों की बैठक की अध्यक्षता की और महत्वपूर्ण भाषण दिया। उन्होंने बल दिया कि वर्तमान वर्ष 14वीं पंचवर्षीय योजना संपन्न होगी। निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के साथ स्थिति के बदलाव के अनुसार अहम रणनीतिक बिंदुओं का ख्याल रखकर वैज्ञानिक रूप से 15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान आर्थिक व सामाजिक विकास का नियोजन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक रूप से पंचवर्षीय योजना बनाना और उसे लगातार लागू करना हमारे राष्ट्र-शासन का एक महत्वपूर्ण अनुभव है और चीनी विशेषता वाले समाजवाद का एक अहम राजनीतिक लाभ भी है। 15वीं पंचवर्षीय योजना बनाने में शक्तिशाली देश के निर्माण और राष्ट्रीय पुनरोत्थान के महान कार्य के लिए आम तौर पर समाजवादी आधुनिकीकरण पूरा करने के लक्ष्य से केंद्रित रहकर एक एक क्षेत्र में समुचित लक्ष्य और कार्य निर्धारित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि 15वीं पंचवर्षीय योजना बनाने के समय अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति के बदलाव से चीन पर होने वाले प्रभाव पर ध्यान देकर आर्थिक नियोजन का सुधार करना चाहिए। हमें अपने कार्यों का बखूबी अंजाम देना और उच्च स्तरीय खुलेपन का विस्तार करना चाहिए।
उन्होंने बल दिया कि 15वीं पंचवर्षीय योजना की अवधि में स्थानीय स्थिति के मुताबिक नयी किस्म वाली उत्पादक शक्ति के विकास को अधिक महत्वपूर्ण स्थान पर रखना चाहिए। इसके साथ उन्होने कहा कि चीनी आधुनिकीकरण समग्र जनता की समान समृद्धि का समाजवादी आधुनीकिकरण है। 15वीं पंचवर्षीय योजना बनाने के वक्त जनता को कल्याण देना मूल दिशा है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें