Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने सैन्य विकास के लिए पंचवर्षीय योजना के सफल समापन का आह्वान किया

March 8, 2025

शी चिनफिंग ने सैन्य विकास के लिए पंचवर्षीय योजना के सफल समापन का आह्वान किया

Military Development : चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को सैन्य विकास के लिए 14वीं पंचवर्षीय योजना (2021-2025) के सफल समापन पर पहुंचने का आह्वान किया।
7 मार्च को दोपहर बाद, चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) के तीसरे सत्र में शी चिनफिंग ने चीनी जन मुक्ति सेना और सशस्त्र पुलिस बल के प्रतिनिधिमंडल की पूर्ण बैठक में भाग लेने के दौरान यह बात कही।
उन्होंने आत्मविश्वास को मजबूत करने, चुनौतियों का डटकर सामना करने, उच्च गुणवत्ता वाले विकास की आवश्यकताओं को लागू करने और निर्धारित लक्ष्यों व कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पंचवर्षीय योजना के कार्यान्वयन के बाद से पिछले चार वर्षों में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गई हैं, जबकि कई चुनौतियां और मुद्दे भी हैं जिनका समाधान किया जाना आवश्यक है।
शी ने सैन्य विकास के उच्च गुणवत्ता वाले, अत्यधिक कुशल, लागत प्रभावी और टिकाऊ मार्ग को अपनाने का आह्वान किया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इसके परिणाम समय और वास्तविक युद्ध की कसौटी पर खरे उतरें।
शी चिनफिंग ने आधुनिक प्रबंधन अवधारणाओं और विधियों का उपयोग करने तथा योजना को अधिक व्यवस्थित, समग्र और समन्वित तरीके से क्रियान्वित करने के लिए रणनीतिक प्रबंधन प्रणालियों और तंत्रों में निरंतर सुधार करने के महत्व पर प्रकाश डाला।
संयुक्त नागरिक-सैन्य विकास को तीव्र करने पर बल देते हुए शी ने सैन्य विकास की गुणवत्ता और दक्षता बढ़ाने के लिए नागरिक क्षेत्रों की शक्तियों और संसाधनों का प्रभावी ढंग से लाभ उठाने के प्रयासों का आग्रह किया।
नई गुणवत्तापूर्ण लड़ाकू क्षमताओं के त्वरित विकास का आह्वान करते हुए, शी ने उन्नत प्रौद्योगिकियों के लिए त्वरित प्रतिक्रिया और तीव्र परिवर्तन तंत्र में सुधार के लिए प्रयास करने का आग्रह किया।
उन्होंने भ्रष्टाचार की गहन जांच और उससे निपटने के लिए एक सुदृढ़ और प्रभावी निगरानी प्रणाली की स्थापना की भी मांग की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें