Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग ने अलसेन ड्रामने औटारा को एक बार फिर कोटे डी आइवर का राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 10 नवंबर को अलसेन ड्रामने औटारा को संदेश भेजकर उन्हे एक बार फिर कोटे डी आइवर का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी।

शी ने कहा कि चीन और कोटे डी आइवर आधुनिकीकरण के रास्ते पर हमसफर और अच्छे दोस्त हैं। दोनों देशों के सम्बंधों के विकास का अच्छा रुझान बना हुआ है, विभिन्न क्षेत्रों के सहयोग की भारी उपलब्धियां हासिल हुई हैं और जन मित्रता दिन-ब-दिन गहरी हो रही है। वर्तमान विश्व अभूतपूर्व बदलाव से गुजर रहा है। वैश्विक दक्षिण मजबूत होता जा रहा है। मैं दोनों देशों के सम्बंधों को बड़ा महत्व देता हूं और आपके साथ समान कोशिश कर रणनीतिक साझेदारी गहराने और वैश्विक दक्षिण की एकता व सहयोग बढ़ाने को तैयार हूं।

ये भी पढ़ें : ‘INC के बजाय मुस्लिम लीग माओवादी बन चुकी कांग्रेस’, AI समिट में प्रदर्शन पर बरसे पीएम मोदी

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप पेइचिंग)

 

Exit mobile version