Last Updated: November 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के शिक्षकों को दी बधाई

September 10, 2024

शी चिनफिंग ने शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के शिक्षकों को दी बधाई

चीनी राष्ट्रीय शिक्षा महासभा 9 से 10 सितंबर को पेइचिंग में आयोजित हुई। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस महासभा में भाग लेकर महत्वपूर्ण भाषण दिया। 10 सितंबर को चीन का 40वां शिक्षक दिवस है। शी चिनफिंग ने देश के सभी अध्यापकों को बधाई दी और उनका हार्दिक अभिवादन किया।

उन्होंने अपने भाषण में बल दिया कि अध्यापक का सम्मान करना और शिक्षा को महत्व देना चीनी राष्ट्र की श्रेष्ठ परंपरा है। हमें अध्यापकों का राजनीतिक स्थान, सामाजिक स्थान और पेशे का स्थान उन्नत करना चाहिए। हमें अध्यापकों के प्रति बर्ताव सुधारना, मिडिल व प्राइमरी स्कूल के अध्यापकों का कार्यकाल भत्ता उन्नत करना, ग्रामीण अध्यापकों के जीवन भत्ते की नीति संपूर्ण बनाना और उच्च शिक्षा संस्थानों की वेतन व्यवस्था का सुधार बढ़ाना चाहिए।

शी चिनफिंग ने कहा कि हमें श्रेष्ठ अध्यापकों को सम्मानित करने और उनके प्रचार-प्रसार को और मज़बूत करना चाहिए ताकि अध्यापकों की पवित्र सामाजिक प्रतिष्ठा हो और अध्यापक समाज में सबसे सम्मानित कार्यों में से एक बने।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें