Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने सिंथिया प्रैट को बहामास का गवर्नर बनने की बधाई दी

September 3, 2023

शी चिनफिंग ने सिंथिया प्रैट को बहामास का गवर्नर बनने की बधाई दी

 

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 1 सितंबर को संदेश भेजकर सिंथिया अलेक्जेंड्रिया प्रैट को बहामास की गवर्नर बनने की बधाई दी। शी चिनफिंग ने कहा कि बहामास कैरिबियन क्षेत्र में चीन का महत्वपूर्ण सहयोग साझेदार है। हाल के कई वर्षों में चीन-बहामास संबंध अच्छी तरह से विकसित हो रहे हैं।

दोनों देशों के बीच राजनीतिक आपसी विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। व्यावहारिक सहयोग में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई हैं। जनता के बीच मित्रता दिन-ब-दिन गहन हो रही है। मैं चीन-बहामास संबंधों के विकास पर बड़ा ध्यान देता हूं, और गवर्नर प्रैट के साथ चीन-बहामास मैत्रीपूर्ण संबंधों को नयी मंजिल पर पहुंचाने और दोनों देशों की जनता को लाभ देने की कोशिश करूंगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें