Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने डेविड अडियोंग को नाउरू के राष्ट्रपति के रूप में पुनर्निर्वाचित होने पर बधाई दी

October 18, 2025

शी चिनफिंग ने डेविड अडियोंग को नाउरू के राष्ट्रपति के रूप में पुनर्निर्वाचित होने पर बधाई दी

17 अक्टूबर को, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने डेविड अडियोंग को नाउरू गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में उनके पुनर्निर्वाचन पर बधाई संदेश भेजा। शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और नाउरू के बीच राजनयिक संबंधों की बहाली के बाद से, द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के फलस्वरूप दोनों देशों के लोगों को लाभ हुआ है। मैं एक-चीन सिद्धांत का पालन करने में राष्ट्रपति डेविड अडियोंग के नेतृत्व वाली नाउरू सरकार की गहराई से सराहना करता हूँ। मैं चीन-नाउरू संबंधों के विकास को बहुत महत्व देता हूं और द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और दोनों देशों के लोगों को अधिक लाभ पहुंचाने के लिए राष्ट्रपति डेविड अडियोंग के साथ काम करने को तैयार हूँ।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें