Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

गैबॉन और इक्वाडोर के निर्वाचित राष्ट्रपतियों को शी चिनफिंग ने दी बधाई

April 21, 2025

गैबॉन और इक्वाडोर के निर्वाचित राष्ट्रपतियों को शी चिनफिंग ने दी बधाई

19 अप्रैल को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ब्राइस क्लॉटेयर ओरिगी न्गुएमा को गैबॉन गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर बधाई देने के लिए फोन किया।राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और गैबॉन के बीच पारंपरिक मित्रता है। हाल के वर्षों में, चीन और गैबॉन ने राजनीतिक आपसी विश्वास को गहरा करना जारी रखा है, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग में फलदायी परिणाम हासिल किए हैं और एक-दूसरे के मूल हितों व प्रमुख चिंताओं से संबंधित मुद्दों पर दृढ़ता से आपसी समर्थन किया है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि वे चीन-गैबॉन संबंधों के विकास को बड़ा महत्व देते हैं और वे राष्ट्रपति ब्राइस क्लॉटेयर ओरिगी न्गुएमा के साथ मिलकर चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के पेइचिंग शिखर सम्मेलन के परिणामों को लागू करने के अवसर का लाभ उठाने को तैयार हैं। ताकि दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक सहयोग साझेदारी को अधिक गहरे व अधिक व्यावहारिक चरण में पहुंचाया जा सके और दोनों देशों के लोगों को अधिक लाभ मिल सके।

उसी दिन, राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने डेनियल नोबोआ को फोन कर इक्वाडोर गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में उनके पुनः निर्वाचन पर बधाई दी। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और इक्वाडोर व्यापक रणनीतिक साझेदार हैं। हाल के वर्षों में, चीन-इक्वाडोर संबंधों ने एक अच्छी विकास गति बनाए रखी है, दोनों देशों के बीच राजनीतिक आपसी विश्वास गहरा हो रहा है, विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग ने फलदायी परिणाम प्राप्त किए हैं और दोनों देशों के लोगों के बीच मैत्री लोगों के दिलों में और अधिक गहरी हो गई है। इस साल चीन और इक्वाडोर के बीच राजनयिक संबंध  स्थापना की 45वीं वर्षगांठ है। वे दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को एक नए स्तर पर ले जाने और दोनों देशों के लोगों को अधिक लाभ पहुंचाने के लिए राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ के साथ मिलकर प्रयास करने के इच्छुक हैं। वहीं, चीनी उपराष्ट्रपति हान जेंग ने इक्वाडोर की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति मारिया जोस पिंटो को बधाई देने के लिये फोन किया।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP ने तेज किया चुनाव प्रचार, PM मोदी आज करेंगे तीन बड़ी रैलियां

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें