Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने कंबोडियाई पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष हुन सेन को बधाई दी

July 26, 2023

शी चिनफिंग ने कंबोडियाई पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष हुन सेन को बधाई दी

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव शी चिनफिंग ने 25 जुलाई को कंबोडिया की पीपुल्स पार्टी द्वारा सातवें राष्ट्रीय चुनावों में जीत हासिल करने पर पार्टी के अध्यक्ष हुन सेन को बधाई संदेश भेजा।
बधाई संदेश में शी चिनफिंग ने कहा कि हुन सेन से केंद्रित कंबोडिया सरकार के नेतृत्व में कंबोडिया में राजनीतिक स्थिरता कायम रही, आर्थिक विकास बढ़ा और जन जीवन में सुधार आया। कंबोडिया का अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्थान लगातार उन्नत हो रहा है। चीन हमेशा अपनी राष्ट्रीय स्थिति के अनुरूप विकास का रास्ता बढ़ाने में कंबोडिया सरकार का समर्थन करता है। विश्वास है कि अध्यक्ष हुन सेन के मजबूत नेतृत्व में कंबोडिया की जनता पार्टी राष्ट्रीय समृद्धि, जनता की भलाई और क्षेत्रीय शांति, स्थिरता, विकास व समृद्धि में ज्यादा योगदान देगी।
शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और कंबोडिया समान भाग्य समुदाय वाले देश हैं। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी कंबोडिया की पीपुल्स पार्टी के साथ मित्रवत सहयोग पर बड़ा ध्यान देती है। मैं अध्यक्ष हुन सेन के साथ द्विपक्षीय संबंधों का राजनीतिक निर्देशन मजबूत करना और पार्टी व अन्य क्षेत्रों में आदान-प्रदान व सहयोग गहराना चाहता हूं। ताकि उच्च गुणवत्ता वाले, उच्च स्तरीय और उच्च मापदंड वाले नए युग में चीन-कंबोडिया साझे भविष्य का निर्माण किया जा सके और दोनों देशों व उनके नागरिकों को भी फायदा मिल सके।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें